जनगणना के लिए प्रगणक तैयार करेंगे एचएलबी ले आउट मैप
जनगणना में सभी रिकार्ड ऑनलाइन होंगे दर्जजनगणना में सभी रिकार्ड ऑनलाइन होंगे दर्ज जिले की जनसंख्या 26 लाख 39 हजार 975 है अनुमानित बांका। निज प्रतिनिध

बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में जनगणना के लिए प्रगणकों को एचएलबी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) ले आउट मैप यानी नजरी नक्शा तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं। जिसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी घर जनगणना में छूटे नहीं और डेटा इंट्री में आसानी हो। इसको लेकर प्रगणक भी सडकों, गलियों, मंदिर व मस्जिद को चिन्हित करने में जुट गए हैं। एचएलबी ले आउट तैयार करने में प्रगणक बने शिक्षकों के पसीने छूट रहे हैं। रेलवे लाइन, पानी के स्त्रोत की मैपिंग भी प्रगणकों को ही करनी है। जनगणना 2027 को लेकर मकानों की सूची मई के पहले सप्ताह से बननी है।
प्रगणकों ने कहा कि इसमें आवासीय पक्का के लिए अलग रंग का संकेत, आवासीय कच्चा के लिए अलग, गैर आवासीय दुकान, संस्थान, कार्यालय के लिए अलग और मिश्रित उपयोग के लिए अलग रंग का संकेत देना है। इसी तरह सडक, गली, नहर, रेलवे लाइन, स्कूल, मंदिर, पार्क और पानी के स्त्रोतों के लिए अलग-अलग संकेत की मैपिंग करनी है। इसके लिए प्रगणकों के एरिया का निर्धारण कर दिया गया है। उन्हें कहां से कहां तक मैपिंग करनी है, इसकी सूची दे दी गई है। प्रगणकों को निर्देश दिया गया है कि मैप साफ, कलमबद्ध और पढने में आसान होना चाहिए। प्रगणक अभी ऑनलाइन मैपिंग कर रहे हैं। इसमें दिक्कत भी आ रही है। मास्टर ट्रेनर ने बताया कि प्रगणकों को एचएलओ एप से एचएलबी मैप को डाउनलोड करना है। इसमें यह ध्यान रखना है कि उत्तर दिशा हमेशा उपर हो। अपने एचएलबी एरिया को प्रगणक जानेंगे और उसका पूरा भ्रमण करेंगे। इसमें रास्ते, गलियां, नहरों, रेलवे लाइन, पानी के स्त्रोतों को मैप पर स्पष्ट रूप से अंकित करना है। इसके बाद भवन पर नंबर लिखना है। भवन पर नंबर लिखने के बाद उत्तर पश्चिम कोने से शुरूआत करनी है। क्रम से फिर दक्षिण पूरब की ओर बढना है। इसमें हर भवन को नंबर देना है और उसका उपयोग लिखना है। इसके साथ ही महत्वपूर्ण स्थानों का लैंडमार्क बनाना है। प्रगणक अपना तैयार मैप सुपरवाइजर को दिखाएंगे। इसमें यह भी देखना है कि कहीं कोई एरिया छूटे नहीं या ओवरलैप नहीं हो। फिलवक्त जनगणना के लिए जिले में लोग 17 अप्रैल से पोर्टल पर 33 सवालों का जवाब देते हुए स्व-गणना कर रहे हैं। आम लोगों के लिए एक मई तक स्व्-गणना का पोर्टल खुला रहेगा। इसके बाद दो मई से जिले में मकान सूचीकरण का काम शुरू होगा। जो 31 मई तक चलेगा। जिले में जनगणना के लिए 3814 प्रगणक लगाए गए हैं। जिसकी मॉनिटरिंग के लिए 651 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। जनगणना के लिए जिले को 15 चार्ज, 651 पर्यवेक्षकीय सर्किल एवं 4533 मकान सूचीकरण खंड में बांटे गए हैं। यहां की जनसंख्या 26 लाख 39 हजार 975 अनुमानित है। जिसका जनगणना किया जाना है। इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल आधारित होगी और सभी रिकार्ड ऑनलाइन दर्ज किए जाएंगे। कहते हैं अधिकारीजिले में अभी लोग स्व-गणना कर रहे हैं। इसके लिए 17 अप्रैल से पोर्टल खोल दिए गए हैं। स्व-गणना एक मई तक होगी। इसके बाद मकान सूचीकरण का कार्य शुरू होगा। इसके लिए प्रगणकों को एचएलबी ले आउट मैप तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं। जिले को 4533 एचएलबी में बांटा गया है। जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी घर जनगणना में छूटे नहीं और इससे डेटा इंट्री में भी आसानी हो।हरे राम प्रसाद, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, बांका।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


