जिले में ओवरलोड वाहनों पर प्रशासन का नियंत्रण नहीं, लाखों का हो रहा रोजाना नुकसान

Newswrap हिन्दुस्तान, बांका
share

पेज तीन की लीडपेज तीन की लीड जिले में ओवरलोड वाहनों पर नहीं कसा जा रहा शिकंजा धड़ल्ले से परिचालित हो रहा ओवरलोड वाहन रात 9:0

जिले में ओवरलोड वाहनों पर प्रशासन का नियंत्रण नहीं, लाखों का हो रहा रोजाना नुकसान

बांका, वरीय संवाददाता। बांका जिले में इनदिनों ओवरलोड वाहनों पर प्रशासन का नियंत्रण नहीं रह गया है। जिले के विभिन्न सड़कों पर खुलेआम ओवरलोड वाहनों का परिचालन हो रहा है तथा इसे पास कराने में एक बार फिर से पासर गिरोह सक्रिय हो गया है। ओवरलोड वाहनों के परिचालन के कारण जहां सरकार को रोजाना लाखों के राजस्व का नुकसान हो रहा है वहीं हर वक्त सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खासकर जिले के भागलपुर हंसडीहा मार्ग ओवरलोड वाहनों के परिचालन के लिए पूर्व से चर्चित रहा है। रात 9 बजते ही ओवरलोड वाहनों के परिचालन का खेल शुरू हो जाता है तथा रातभर परिचालन होता है।

स्थानीय लोगों की माने तो बांका के भागलपुर हंसडीहा मार्ग पासर गिरोह के गिरफ्त में आ गया है। इस मार्ग पर महत्वपूर्ण तीन थाना बौंसी, बाराहाट एवं रजौन आता है। इन थानों की पुलिस लगातार सड़क पर पेट्रोलिंग करती है लेकिन ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसने में कोई खास दिलचस्पी नहीं रखती है। सूत्रों की माने तो बांका जिले में पासर गिरोह का आतंक पूर्व से रहा है। जब भी पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्रवाई होती है तो इस गिरोह के एक दो लोगों को जेल भेज दिया जाता है तथा कुछ दिनों के लिए गिरोह के सदस्य अंडरग्राउंड हो जाते हैं। प्रशासन की गति धीमी होते ही पुन: गिरोह अपना जाल फैला देता है। झारखंड बार्डर से बांका जिला सीमा पार कराने के लिए एक एक ओवरलोड वाहनों से 5 से 6 हजार रूपया तक गिरोह के सदस्य वसूल करते हैं। इसमें कुछ विभागीय पदाधिकारी की भी संलिप्ता होती है जो गिरोह के सदस्य को संरक्षण देते हैं। बंगाल सहित अन्य जगहों से आने वाले ओवरलोड वाहनों को झारखंड सीमा पर ही बात कर रेट तय कर लिया जाता है। ओवरलोड वाहनों के परिचालन से जहां इसका असर सड़कों पर हो रहा है वहीं हर वक्त दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बाराहाट के पास कई बार ऐसे वाहनों से दुर्घटनाएं हो चुकी है तथा जिसमें असमय कई लोगों की मौत और कई लोग घायल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार तो दिन में ऐसे वाहनों को पार करवाया जाता है जो पुलिस प्रशासन के आंखों के सामने से गुजरता है। इसी कारण भीड़भाड़ होने से दुर्घटना भी हो जाती है। लोगों ने जिला प्रशासन से इसपर तुरंत रोक लगाने की मांग की है।कहते हैं अधिकारीओवरलोड वाहनों पर रोक के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय है। परिवहन विभाग को भी इसके लिए विशेष निर्देश दिया गया है। जहां से भी शिकायत मिलती है वहां कार्रवाई की जाती है।राजकुमार, एसडीओ, बांका

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।