बांका : डीएम ने किया सीएमआर संग्रह केन्द्र का शुभारंभ
बांका के जिला पदाधिकारी अंशलु कुमार ने सीएमआर संग्रह केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र का उद्देश्य किसानों से धान की अधिकतम खरीदारी करना है। एसडीओ ने गोदाम की जांच की, जिसमें साफ-सफाई और मजदूरों के आई...

बांका, एक संवाददाता। मंगलवार को जिला पदाधिकारी अंशलु कुमार ने सीएमआर संग्रह केंद्र अलीगंज बांका का उद्घाटन किया। अधिप्राप्ति वर्ष 2024-25 में पैक्स द्वारा मिल से तैयार किया गया एफआरके युक्त सीएमआर आज से नियमानुसार एसएफसी में लिया जाएगा, ताकि पैक्स द्वारा अधिक से अधिक किसानों का धान एमएसपी पर लिया जा सके। इधर एसडीओ अविनाश कुमार द्वारा सीएमआर गोदाम अलीगंज की जांच की गई। जांच के क्रम में गोदाम के बाहर आसपास कुछ गंदगी देखी गयी, जिसे साफ कराने का निर्देश दिया गया। गोदाम में कोई खाद्यान्न नहीं पाया गया। गोदाम में प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं थी। पेयजल की व्यवस्था थी किन्तु शौचालय नहीं था। गोदाम में कार्यरत मजदूरों का आई कार्ड नहीं बनाया गया था और न ही गोदाम में कार्य करने वाले मजदूरों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया गया था। इस बाबत जांच में उपस्थित सहायक गोदाम प्रबंधक को साफ-सफाई एवं सभी मजदूरों का आई कार्ड तथा पुलिस वेरिफिकेशन कराये जाने का निर्देश दिया गया। गोदाम में नमी मापक मीटर पाया गया। किन्तु वेटिंग मशीन का माप-तौल निरीक्षक का सत्यापन नहीं पाया गया।
खेल मैदान की प्रगति की समीक्षा
बांका। उप विकास आयुक्त अंजनी कुमार द्वारा मंगलवार को जिला सभागार में सभी खेल मैदान के नोडल पर्सन के साथ खेल मैदान की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही सभी को उच्च क्वालिटी के सामग्री के उपयोग हेतु सभी को निर्देश दिया गया। समीक्षा बैठक में निदेशक, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, पंचायत तकनीकी सहायक, पंचायत रोजगार सेवक उपस्थित थे।
उपस्थिति नहीं बनाने वालों से शोकॉज
बांका, एक संवाददाता।
एसडीओ द्वारा अंचल-सह-प्रखण्ड कार्यालय बांका का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के क्रम में आरटीपीएस काउंटर पर कुछ लोगों भीड़ लगी हुई थी। कुछ दिव्यांगों ने बताया कि उन्हें पीएचएच का खाद्यान्न मिल रहा है। उन्हें अन्त्योदय के तहत आवेदन देने हेतु सलाह दी गयी। जांच में अंचल अधिकारी बांका उपस्थित पायी गयी। पाया गया कि प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी की उपस्थिति प्रखंड कार्यालय में नहीं बनाई जाती है। इस हेतु कारण पृच्छा किये जाने का निदेश दिया गया। वहीं बाल विकास परियोजना कार्यालय बांका में जांच में एक चतुर्थवर्गीय कर्मी उमेश कुमार सिंह को छोड़कर कोई उपस्थित नहीं पाये गये। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से पूछे जाने पर बताया गया कि वे धोरैया में शिविर में आये हुए है। वे दोनों जगह बांका एवं धोरैया के प्रभार में है। अनुपस्थित लेडी सुपरवाईजर से कारण पृच्छा का निर्देश दिया।
बढ़ती ठंड में अंचल प्रशासन से अलाव की मांग
शंभूगंज। क्षेत्र में विगत दो दिनों से बह रही पछुआ हवा ने ठंड में कनकनी बढ़ा दी है। अलाव की मांग उठने लगी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सीएचसी परिसर में तीन जिलों के सैकड़ों मरीज पहुंचते हैं। पूस की ठंडी रात बिताना भारी पड़ रहा है। अलाव की व्यवस्था आवश्यक हो गई है। गांव व कस्बों के सार्वजनिक जगहों के अलावा शंभूगंज बाजार में थाना चौक, पुराने प्रखंड मुख्यालय के समीप, करसोप मोड़, खपड़ा मोड़ सहित अन्य जगहों पर अलाव की मांग की है। सीओ जुगनू रानी ने बताया कि अलाव की व्यवस्था जल्द ही शुरू की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।