Banka News: शास्त्री चौक के नाले की मरम्मती शुरू, ग्रिल लगाकर किया जा रहा सुरक्षित

हिन्दुस्तान, बांका
Follow us on Google News
share

Banka News: हिन्दुस्तान असरहिन्दुस्तान असर लोहे के मजबूत ग्रिल को जगह जगह किया गया फिट साथ ही नाले के टूटे हिस्से को भी किया गया दुरुस्त* जा

Banka News: शास्त्री चौक के नाले की मरम्मती शुरू, ग्रिल लगाकर किया जा रहा सुरक्षित

Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। शहर के शास्त्री चौक से करहरिया जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर विगत 3 अगस्त को आपके विश्वसनीय अखबार "हिंदुस्तान" में प्रकाशित खबर का असर अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद बांका का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर गया और चौक के बीचोबीच गुजरे नाले की मरम्मती का कार्य शुरू करा दिया गया है। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों में राहत की उम्मीद जगी है। दरअसल, शास्त्री चौक से करहरिया जाने वाली सड़क के बीच से गुजरे नाले के कई हिस्सों की स्थिति जर्जर हो चुकी थी। जगह-जगह नाले के ऊपर लगे प्लेट टूट जाने के कारण बड़े-बड़े गड्ढे और खुले हिस्से हादसे को आमंत्रण दे रहे थे। जबकि बारिश के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती थी। अधिक बारिश होने पर सड़क पर पानी जमा हो जाने के कारण नाले के टूटे हिस्से दिखाई नहीं देते थे। ऐसे में राहगीरों, बाइक सवारों और स्थानीय लोगों के नाले में गिरने का खतरा हमेशा बना रहता था। अब नगर परिषद की ओर से नाले के टूटे हिस्सों को दुरुस्त करने के साथ कई स्थानों पर मजबूत लोहे की जालीदार ग्रिल फिट की जा रही है। इससे खुले नाले को सुरक्षा मिलने के साथ राहगीरों के लिए भी खतरा कम होगा। वहीं, जालीदार ग्रिल के माध्यम से बारिश का पानी सीधे नाले में प्रवेश कर सकेगा, जिससे जलजमाव की समस्या को भी कम करने में मदद मिलेगी। इधर स्थानीय लोगों ने नाले की मरम्मती शुरू होने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि, लंबे समय से इस समस्या के समाधान की जरूरत महसूस की जा रही थी। लोगों ने उम्मीद जताई कि नगर परिषद शेष जर्जर हिस्सों की भी जल्द मरम्मती कराकर सड़क और नाले को पूरी तरह सुरक्षित बनाएगी。

कहते हैं अधिकारी

शहर के शास्त्री चौक के नाले की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मरम्मती कार्य शुरू कराया गया है। टूटे हिस्सों को दुरुस्त करने के साथ सुरक्षा के लिए मजबूत लोहे की ग्रिल लगाई जा रही है। बारिश के दौरान जलजमाव और हादसों की आशंका को देखते हुए यह कार्य जरूरी था। शहर के अन्य जर्जर नालों का भी निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार मरम्मती और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

बालमुकुंद सिन्हा, सभापति, नगर परिषद, बांका

सामान्य प्रश्न

✦नगर परिषद ने नाले की मरम्मती कब शुरू की?−
नगर परिषद ने नाले की मरम्मती कार्य 3 अगस्त को प्रकाशित खबर के बाद शुरू की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबांकाBanka News: शास्त्री चौक के नाले की मरम्मती शुरू, ग्रिल लगाकर किया जा रहा सुरक्षित