ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकाबांका आया 125 रेमडेसिविर हुआ वापस, वर्तमान में हैं तीन मरीज एक्टिव

बांका आया 125 रेमडेसिविर हुआ वापस, वर्तमान में हैं तीन मरीज एक्टिव

बांका। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बांका। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में संक्रमित गंभीर मरीजों के ईलाज को लेकर राज्य सरकार ने...

बांका आया 125 रेमडेसिविर हुआ वापस, वर्तमान में हैं तीन मरीज एक्टिव
हिन्दुस्तान टीम,बांकाSat, 17 Jul 2021 04:21 AM
ऐप पर पढ़ें

बांका। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि

कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में संक्रमित गंभीर मरीजों के ईलाज को लेकर राज्य सरकार ने बांका को 125 रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध कराया था। हालांकि, बांका में इंजेक्शन के उपयोग नहीं होने पर बांका से उसे बैरंग वापस कर दिया गया। जबकि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्तमान समय में तीन कोरोना के एक्टिव मरीज जिले में हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बांका में इंजेक्शन के उपयोग को नहीं होता देख एक्सपायरी के पूर्व ही दवा को वैसे डिमांड वाले स्वास्थ्य केन्द्रों पर भेज दिया गया, ताकि मरीजों को इंजेक्शन उपलब्ध हो सके। इधर, स्वास्थ्य विभाग के आकड़ों के अनुसार बांका के अबतक कुल 7365 लोग कोरोना से संक्रमित हुए। इसमें 112 लोगों की मौत कोरोना की चपेट में आने से हो गई। वहीं इसमें 7250 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट गये है। जबकि तीन लोग वर्तमान में कोरोना पॉजिटीव है। जिसका ईलाज चल रहा है। सीएस डॉक्टर सुधीर कुमार महतो ने बताया कि बांका में रेमडेसिविर इंजेक्शन की आवश्यकता मरीजों को नहीं पड़ी। इसको लेकर वापस कर दिया गया। तीन लोग जिले में संक्रमित है। जिसका बेहतर ढंग से ख्याल रखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग लोगों के ईलाज को लेकर सजग व समर्थ है।

शैक्षणिक समस्या से अभाविप ने डीईओ को कराया अवगत

ज्ञापन सौंपते हुए शिक्षा व्यवस्था दुरूस्त करने की कही बात

बांका। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शुक्रवार को डीईओ से मिलकर शैक्षणिक समस्याओं से डीईओ को अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल अभाविप के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री रामाशंकर सिन्हा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय यादव एवं नगर मंत्री रौशन कुमार ने कहा कि जिले के प्रोन्नत उच्च विद्यालय फागा में स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति हो। क्योंकि प्राचार्य के अभाव में काफी समस्याएं होती है। वहीं कहा कि स्कूल का चाहरदिवारी कराते हुए पेयजल की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। दरअसल, समरसेबुल मोटर चोरी होने की वजह से पानी की समस्याएं बढ़ गई है। साथ ही फागा के सभी मध्य विद्यालय में अनाज का सही तरीके से वितरण होना चाहिए। शिष्टमंडल ने कहा कि प्रोन्नत स्कूल में ससमय शिक्षक भी नहीं पहुंचते है। ऐसे में बच्चों को शिक्षा ग्रहण नहीं हो पाता है। इसलिए बीच-बीच में जांच होना चाहिए, ताकि दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई हो सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें