अब इंडोर गेम्स में भी कायम होगी बांका के खिलाड़ियों की बादशाहत
हिन्दुस्तान विशेषहिन्दुस्तान विशेष 87.15 करोड से जिले में बनेंगे सात मल्टीपरपज हॉल खेल भवन के तर्ज पर होगा मल्टी परपस हॉल का निर्माण बांका।

बांका। रवि वर्मा/ निज प्रतिनिधि बांका जिले के खिलाडियों ने आउट डोर के फुटबॉल एवं वॉलीबाल की राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय टुर्नामेंटों में कई पदक हासिल कर खेल जगत में अपनी अमीट छाप छोड दी है। जिसमें वॉलबाल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक हासिल कर यहां की आधी दर्जन महिला खिलाडियों ने सरकारी नौकरी हासिल की है। जबकि बौंसी के फुटबॉल खिलाडी अंडर 19 के राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में अपना परचम लहरा रहे हैं। वहीं, अब इंडोर गेम्स में भी यहां के प्रतिभावान खिलाडियों की बादशाहत कायम होगी। इसके लिए जिला प्रशासन एवं नीति आयोग की पहल पर खेलो इंडिया योजना के तहत यहां के खिलाडियों को खेल संसाधनों और सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इसके लिए एक साल पूर्व ही जिला मुख्यालय में 6.5 करोड की राशि से खेल भवन का निर्माण कराया गया है। जहां मल्टी नेशनल जिम के अलावे जूडो-कराटे के रींग एवं कबड्डी व खो-खो के लिए कोट भी बनाये गये हैं। इसके अलावे अब प्रखंड स्तर पर भी खेल भवन के तर्ज पर मल्टी परपज हॉल का निर्माण कराया जा रहा है। जहां जिम व वेटलिफ्टिंग के साथ ही वॉलीबाल, बैडमिंटन, बॉस्केटबॉल, कबड्डी, जूडो, रेसलिंग, टेबल टेनिस, वेटलिफ्टिंग व तलबारबाजी के अभ्यास की सुविधा होगी। इसके लिए यहां के 6 प्रखंडों में 87 करोड 15 लाख की लागत से सात मल्टी परपज हॉल का निर्माण कराया जायेगा।
दो तरह के होंगे मल्टी परपस हॉल
जिले में खेलो योजना के तहत दो तरह के मल्टी परपस हॉल बनाये जाएंगे। यहां जिले का सबसे बडा मल्टी नेशनल हॉल अमरपुर एवं बेलहर में बनाये जाएंगे। जिसकी लंबाई 60 मीटर, चौडाई 40 मीटर और उंचाई 9 मीटर होगी। ये दोनो मल्टी परपस हॉल का निर्माण 28 करोड की लागत से होगी। इसमें एक मल्टी परपस हॉल बनाने में 14 करोड की राशि खर्च होगी। इसके अलावे फुल्लीडुमर प्रखंड के इटहरी गांव में, बाराहाट के सबलपुर गांव, बाराहाट अंचल कार्यालय परिसर, शंभूगंज के करसोप एवं चांदन में मल्टी परपस हॉल बनाये जाएंगे। जिस पर 59 करोड 15 लाख की राशि खर्च होगी। इसमें एक मल्टी परपस हॉल का निर्माण 11 करोड 83 लाख की लागत से कराया जायेगा। जिसकी लंबाई 40 मीटर, चौडाई 20 मीटर व उंचाई 9 मीटर होगी। जिसकी मंजूरी के लिए योजना एवं विकास विभाग की ओर से सरकार को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
राजगीर के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले गेम्स में शिरकत करेंगे खिलाडी
राजगीर में बने अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में हुए वीमेंस हॉकी चैंपियनशिप की धमाकेदार आगाज के बाद अब यहां अपैल-मई में खेलो इंडिया गेम्स की शुरूआत होगी। जिसमें जिले के खिलाडी भी शिरकत कर सकेंगे। जिले में बनने वाले मल्टी परपस हॉल की सुविधा खेल संसाधनों की बदौल यहां के खिलाडी भी अभ्यास कर आउट डोर के साथ ही इंडोर गेम्स में भी दक्ष्य बनेंगे। इसके लिए यहां के खिलाडियों के राज्य व राष्ट्रीय स्तर के कोच आउट डोर व इंडोर गेम्स के तकनीकों का प्रशिक्षण देंगे।
कोट...
आउट डोर के साथ ही इंडोर गेम्स में यहां के प्रतिभावान खिलाडियों को दक्ष बनाने के लिए प्रखंड स्तर पर भी खेल भवन के तर्ज पर मल्टी परपज हॉल का निर्माण कराया जायेगा। जिससे यहां के खिलाडी भी राष्ट्रीय, ऐशियन एवं अंतरराष्ट्रीय गेम्स में शिरकत कर सफलता की उडान भर सकें। मल्टी परपस हॉल निर्माण के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। आदेश मिलते ही हॉल निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अब तक यहां खिलाडियों ने फुटबॉल एवं वॉलीबॉल के राष्ट्रीय स्पर्धा में अपना परचम लहरा चुके हैं।
बबन कुमार, जिला योजना पदाधिकारी सह जिला खेल पदाधिकारी, बांका।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


