शंभूगंज में लूट-पाट गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, नाबालिग सरदार फरार
शंभूगंज (बांका) एक संवाददाता शंभूगंज (बांका) एक संवाददाता थाना क्षेत्र के रामचुआ पंचायत भवन के समीप गुलनी-कुशहा पथ पर बीते शनिवार को लूट-पाट करने का

शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामचुआ पंचायत भवन के समीप गुलनी-कुशहा पथ पर बीते शनिवार को लूट-पाट करने का मामला सामने आया है। जिसमें बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर एक टोटो चालक से लूटपाट की। तारापुर के पीड़ित टोटो चालक अमन कुमार पिता अशोक पोद्दार ने बताया कि बदमाशों ने उक्त जगह हथियार के बल पर मारपीट करते हुए उनकी जेब में रखे 300 नगद और एक मोबाइल फोन छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गया। पीड़ित वाहन चालक शंभूगंज की तरफ जा रहे थे कि पुलिस की गश्ती वाहन रास्ते में मिला।
जहां उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पीड़ित के निशानदेही पर पुलिस ने शंभूगंंज - बांका मुख्य पथ पर केशोपुर गांव के समीप दो बदमाशों को बाइक समेत पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों आरोपी की तलाशी के दौरान एक लोडेड देशी कट्टा भी बरामद कर लिया। वहीं गिरोह का तीसरा आरोपी मोबाइल लेकर फरार हो गया था। बदमाश की निशानदेही पर पुलिस बंशीपुर गांव पहुंची। जहां एक नाबालिग आरोपी पुलिस की गिरफ्त से छूटकर छत से कूदकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू किया। इस दौरान एक ठिकाने से तीसरे आरोपी को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। उसके पास से तीन जिंदा कारतूस मिला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक बदमाश अपने घर के छत से भागने में सफल हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस की छापेमारी अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि फरार हुए नाबालिग बदमाश एक पखवाड़े पूर्व चोरी कांड के मामले में पुलिस ने हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा था। जहां जमानत पर रिहा होने के बाद फिर से घटना को अंजाम दिया। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार तीन आरोपी को न्यायिक हिरासत में रविवार को बांका भेज दिया गया है। जबकि अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी अभियान जारी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


