Banka News: लौढिया में वार्षिक ब्रह्मदेव पूजा आज, तैयारी पूरी
Banka News: पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। दिर परिसर को सजाने-संवारने का काम ग्रामीणों की देखरेख में पूरा किया जा रहा है। पूजा के दौरान भगवान ब्रह्मदेव की प्रतिमा

Banka News: पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। लौढ़िया खुर्द पंचायत क्षेत्र के लौढिया गांव में भगवान ब्रह्मदेव की वार्षिक पूजा इस साल आज 22 सितम्बर दिन मंगलवार को धूमधाम से आयोजित की जाएगी। आयोजन को लेकर गांव में जोर-शोर से तैयारियां की जा चुकी हैं। गांव के मंदिर परिसर को सजाने-संवारने का काम ग्रामीणों की देखरेख में पूरा किया जा रहा है। पूजा के दौरान भगवान ब्रह्मदेव की प्रतिमा को नए वस्त्र पहनाकर, विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई जाएगी।ग्रामीणों ने बताया कि इस मौके पर भगवान को विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग अर्पित किया जाएगा,वहीं खीर का महाप्रसाद बनाकर श्रद्धालुओं में वितरण किया जाएगा।
पूजा के बाद देर रात तक भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसके मद्देनजर व्यवस्था को लेकर ग्रामीण सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

