
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता समारोह का उद्घाटन विधायक ने किया
बौंसी। निज संवाददाताबौंसी। निज संवाददाता शिवधाम स्थित माधवन मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता समारोह के
बौंसी, निज संवाददाता। शिवधाम स्थित माधवन मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता समारोह के उद्घाटन कटोरिया विधायक पूरनलाल टुडू, संस्थान के चेयरमैन अरविंदाक्षन माडम्बत, प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार पांडे तथा अद्वैत मिशन के प्राचार्य डॉ. शाकिब तौफीक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार पांडे ने अतिथियों का स्वागत बुके एवं अंगवस्त्रम भेंट कर किया इसके पश्चात अतिथियों ने खेल मैदान में पहुंचकर प्रतियोगिताओं का औपचारिक शुभारंभ किया। बैडमिंटन ट्रैक पर कॉर्क फेंककर खेल का उद्घाटन किया गया, जबकि वॉलीबॉल कोर्ट पर चेयरमैन अरविंदाक्षन माडम्बत ने बॉल फेंककर प्रतियोगिता की शुरुआत की।
इस दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। विधायक पूरनलाल टुडू ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे स्वयं वर्ष 2016-18 में इसी महाविद्यालय के छात्र रह चुके हैं और आज विधायक के रूप में पुनः गुरुजनों के सान्निध्य में आकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और अनुशासन से ही व्यक्ति सफलता के शिखर तक पहुंचता है। सभी प्रशिक्षु साथियों से उन्होंने परिश्रम के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया और भरोसा दिलाया कि महाविद्यालय के हर कार्यक्रम में वे सदैव सहयोग के लिए उपस्थित रहेंगे। तीन दिनों तक चलेगा खेल महोत्सव। इस अवसर पर डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह प्राचार्य आलोक मिश्रा प्राचार्य प्रमोद नायर प्राध्यापक ब्रह्मदेव यादव, राम कुमार, जयपाल सिंह, अनुराग शुक्ला, प्रियंका कुमारी, उज्ज्वल रंजन, रामबालक कुमार, भानु प्रताप वर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों दिया।उद्घोषणा ऋषु राज, राजकुमार एवं अमिषा ने निभाया। गणेश वंदना में अंकिता एवं बहामाला, सरस्वती वंदना में सोनाली, मानसी सिंह एवं शिवानी ने मनमोहक प्रस्तुति दी। रंगोली कलाकार के रूप में नेहा, पल्लवी, पूनम, साक्षी एवं बब्बी भारती ने अपनी कला से सभी का मन मोह लिया। शिवानी, नेहा एवं राकेश कुमार सक्रिय भूमिका रही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




