आक्रोशित लोगो ने पुलिस के साथ मारपीट कर पुलिस गाड़ी में लगाई आग, एंबुलेंस में की तोड़फोड़
अमरपुर (बांका), निज संवाददाताअमरपुर (बांका), निज संवाददाता अमरपुर के इंग्लिश मोड़ शंभूगंज पथ पर नगरडीह मोड़ के समीप हुई भीषण दुर्घटना से आक्रोशित ग्रा

अमरपुर (बांका), निज संवाददाता अमरपुर के इंग्लिश मोड़ शंभूगंज पथ पर नगरडीह मोड़ के समीप हुई भीषण दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर तोड़फोड़ की। स्थानीय लोग घायलों की चीख-पुकार सुनकर इतने उत्तेजित हो गए कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस के 112 नंबर गाड़ी में आग लगा दी तथा दारोगा बबन मांझी के साथ जमकर मारपीट की जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इधर घायलों को लेने पहुंचे एंबुलेंस में भी तोड़फोड़ कर दी। लोगों को उग्र देख पुलिस एवं एंबुलेंस के कर्मी वहां से भाग निकले। स्थिति यह थी कि अमरपुर एवं फुल्लीडुमर, खेसर एवं शंभूगंज की पुलिस केंदुआर गांव में ही रूक गई तथा बांका से पुलिस के आने का इंतजार करती रही। बांका से एसडीएम एवं एसडीपीओ के साथ बड़ी संख्या में पुलिस के आने के बाद सभी लोग पैदल ही घटनास्थल की ओर गए। बड़ी संख्या में पुलिस को देख ग्रामीण शांत हुए। वहां पहुंच कर अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया तब ग्रामीणों ने शव को एवं घायलों को उठाने दिया। क्षेत्र के लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


