बटसार में किया गया बहुजन मेला का आयोजन
धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधिधोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि अंबेडकर जयंती समारोह को लेकर प्रखंड क्षेत्र के बटसार गांव में सोमवार को बहुजन मेला का आयोजन

धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि। अंबेडकर जयंती समारोह को लेकर प्रखंड क्षेत्र के बटसार गांव में सोमवार को बहुजन मेला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उपेंद्र प्रसाद दास ने की। मेला में मुख्य रूप से महापुरुषों के चित्रण तथा उनके द्वारा लिखी गई पुस्तक, समाज के निर्माण तथा मानवता आदि विषयों पर चर्चा की गई। महापुरुषों की लगाई गई तस्वीर मेला का मुख्य आकर्षण रहा। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य वक्ताओं में पूर्व वीसी डॉक्टर प्रोफेसर फारूक अली, उपेंद्र प्रसाद साह ,विष्णु रजक, हरिदास, डॉक्टर कदंबिनी कुमारी यादव, अंकित रजक, गणेश दत्त कुशवाहा ,सुभद्रा कुमारी सिंह, उमेश प्रसाद यादव ,रमेश पासवान, हरि दास, ललित नारायण बिहारी, डॉक्टर हरिशंकर प्रसाद यादव ,बिंदेश्वरी दास प्रमुख रूप से शामिल रहे।
वक्ताओं महापुरुषों द्वारा किए गए मानव निर्माण के कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया । मंच का संचालन संयुक्त रूप से सीताराम रमन तथा विकास मंडल द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अंबेडकर विचार मंच के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने काफी उत्साह के साथ भाग लिया। बताया गया की 14 अप्रैल को बाबा साहब अंबेडकर की जयंती के मौके पर सुबह 8 बजे बटसार से भव्य शोभा यात्रा प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर पार्क तक जाएगी। मौके पर मुख्य रूप से शिवकुमार राम ,मोती दास, मनोज दास, किशोर दास, प्रेमदास, पवन दास, संजीव दास ,अनूप कुमार, मेदी दास, बबलू दास, शंभू दास, शिवजी सहित अन्य मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


