अमरपुर : मारवाड़ी मंच के प्रदेश अध्यक्ष ने किया अमरपुर का दौरा
अमरपुर (बांका)। निज संवाददाता बिहार प्रदेश मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष महेश जालान ने अमरपुर का दौरा किया। शहर के समाजसेवी सहदेव कानोडिया के आवास पर...
अमरपुर (बांका)। निज संवाददाता
बिहार प्रदेश मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष महेश जालान ने अमरपुर का दौरा किया। शहर के समाजसेवी सहदेव कानोडिया के आवास पर मारवाड़ी समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर गिरिधारी कानोडिया, अनिल दारूका, संतोष कानोडिया, सुभाष कानोडिया, दिलीप दारुका, विष्णु कानोडिया, प्रदीप दारुका, नकुल कानोडिया आदि मौजूद थे।
48 सौ लोगों ने ली कोरोना की वैक्सीन
रजौन (बांका)। निज संवाददाता
कोरोना से बचाव के लिए रजौन सीएचसी के सौजन्य से वैक्सीनेशन कार्य जोरों पर है। वैक्सीनेशन को लेकर अब लोग जागरूक हो चुके हैं ऐसी स्थिति में केंद्रों पर लगातार भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को प्रखंड के 13 चिन्हित जगहो पर शिविर लगाकर 4800 लोगों को वैक्सीन दी गई। रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक हजार ,डुमरिया 350,महादा 320,मझगाय 230,पुनसिया 350,मोरामा 170,कठचातर 320,खिडडी 270,धौनी 190, राजावर 200,नवादा 700,श्यामपुर में 350 महिलाओं व पुरुषों को कोरोना का वैक्सीन लगाया गया। सभी केंद्रों पर कोविडशील्ड का पहला और दूसरा डोज दिया गया।
मुहर्रम पर्व शांति एवं सद्भाव के साथ मनाने की अपील की
अमरपुर (बांका)। निज संवाददाता
अमरपुर थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ राकेश कुमार ने किया। इस मौके पर बीडीओ, पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार राव एवं थानाध्यक्ष सफदर अली, उप प्रमुख सुजाता वैद्य, असगर अली, पप्पू साह, हसनैन, इरफान खान, जफरूल खां, बबलू पासवान समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।