बांका : अजय इलेवन बहदियामोड़ ने शानदार प्रदर्शन के साथ जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

Jan 15, 2026 01:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share Share
Follow Us on

कटोरिया के बैरीसाल मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में अजय इलेवन बहदियामोड़ ने टाइगर क्लब कटोरिया को 8 विकेट से हराया। कटोरिया की टीम ने 79 रन बनाए, जबकि अजय इलेवन ने 4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम को 10 हजार रुपए और ट्रॉफी मिली, और आकाश कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

बांका : अजय इलेवन बहदियामोड़ ने शानदार प्रदर्शन के साथ जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के हड़हार पंचायत अंतर्गत बैरीसाल मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच अजय इलेवन बहदियामोड़ और टाइगर क्लब कटोरिया के बीच हुआ, जिसमें अजय इलेवन बहदियामोड़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में टाइगर क्लब कटोरिया की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। कटोरिया की टीम निर्धारित 20 ओवर में 14 ओवर 3 गेंद पर 79 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अजय इलेवन बहदियामोड़ की टीम ने आक्रामक रुख अपनाते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

बहदियामोड़ के बल्लेबाजों ने बड़े शॉट्स की झड़ी लगाते हुए मात्र 4 ओवर 2 गेंद में ही 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और 8 विकेट से मैच जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि कटोरिया नगर पंचायत की चेयरमैन सपना शिवानी, एसडीपीओ बेलहर रविंद्र मोहन प्रसाद एवं चेयरमैन प्रतिनिधि ठाकुर सौरभ सिंह ने संयुक्त रूप से विजेता अजय इलेवन बहदियामोड़ की टीम को 10 हजार रुपए नगद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं उपविजेता टाइगर क्लब कटोरिया की टीम को नपं उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि फकरे आलम, खेलप्रेमी पंकज कुमार उर्फ पप्पू एवं ओमप्रकाश वर्णवाल द्वारा 6 हजार रुपए नगद एवं ट्रॉफी देकर प्रोत्साहित किया गया। फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विजेता टीम के खिलाड़ी आकाश कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आकाश ने 42 रन बनाने के साथ 2 विकेट भी हासिल किए। इसके अलावा पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उसे मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। मैच में अंपायर की भूमिका आकाश शर्मा एवं राहुल ने निभाई, जबकि स्कोरिंग सुनील कुमार शर्मा और कॉमेंट्री गौरव कुमार ने की। आयोजन को सफल बनाने में आयोजक सुनील कुमार शर्मा, अध्यक्ष शंभु यादव, मुख्य संयोजक हितेश सिंह, खेलप्रेमी पंकज कुमार उर्फ पप्पू, शिक्षाविद डबलू शर्मा, रितेश कुमार ठाकुर, गुड्डू पोद्दार, मो. शमसाद, सुरेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, कमल यादव, नंदकिशोर यादव, रविंद्र शर्मा सहित अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsBanka NewsAjay Eleven Bahdiyamod Wins Cricket Tournament Final Against Tiger Club Katoria
;;;