ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकापुलिस पर पत्थरबाजी, आकाश हत्याकांड का आरोपी विभीषण यादव फरार

पुलिस पर पत्थरबाजी, आकाश हत्याकांड का आरोपी विभीषण यादव फरार

आकाश हत्याकांड का मुख्य आरोपी विभीषण यादव को पुलिस ने रजौन थाना क्षेत्र के सिकानपुर गांव से गिरफ्तार तो किया लेकिन उसके बहनोई विभाष यादव और अन्य परिजनों ने पुलिस पर पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी। इस बीच...

पुलिस पर पत्थरबाजी, आकाश हत्याकांड का आरोपी विभीषण यादव फरार
हिन्दुस्तान टीम,बांकाSat, 14 Oct 2017 01:09 AM
ऐप पर पढ़ें

आकाश हत्याकांड का मुख्य आरोपी विभीषण यादव को पुलिस ने रजौन थाना क्षेत्र के सिकानपुर गांव से गिरफ्तार तो किया लेकिन उसके बहनोई विभाष यादव और अन्य परिजनों ने पुलिस पर पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी। इस बीच आरोपी विभीषण यादव मौके का फायदा उठाकर भाग निकलने में कामयाब रहा।

घटना गुरुवार की देर रात उस वक्त की है जब रजौन पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर सिकानपुर गांव में छापेमारी करने पहुंची थी। आरोपी के परिजन द्वारा किए गए इस घटना के अंजाम को लेकर रजौन थाने में विभीषण यादव, उसके बहनोई विभाष यादव समेत बहनोई के परिजन पर प्राथमिकी दर्ज की गई। जानकारी के अनुसार, आकाश हत्याकांड का मुख्य आरोपी विभीषण यादव पिछले कई दिनों से अपने बहनोई के घर रह रहा था। इसकी भनक पुलिस को लगते ही टीम छापेमारी के लिए पहुंची। इतना ही नहीं पुलिस ने विभीषण यादव को गिरफ्तार भी किया, लेकिन परिजनों ने पुलिस पर अंधाधुन पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी। इसमें कई पुलिस के जवान आंशिक रूप से जख्मी भी हुए। उधर, घटना की सूचना रजौन पुलिस ने जिला मुख्यालय को दी। इसपर शुक्रवार को एसपी चंदन कुमार कुशवाहा के निर्देश पर एसडीपीओ सबिन्द्र कुमार दास के नेतृत्व में अमरपुर, रजौन, बांका समेत अन्य थानों के पुलिस पहुंचकर गांव का घेराव कर छापेमारी, लेकिन मौके पर न ही विभीषण की गिरफ्तारी हो सकी और न ही बहनोई विभाष यादव व उसके परिजनों की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें