ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकादिल्ली के जमात में शामिल एक व्यक्ति धनकुंड के काठबनगांव का है

दिल्ली के जमात में शामिल एक व्यक्ति धनकुंड के काठबनगांव का है

रजौन, धोरैया प्रशासन के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी तलाश में पहुंचे गांव

दिल्ली के जमात में शामिल एक व्यक्ति धनकुंड के काठबनगांव का है
हिन्दुस्तान टीम,बांकाWed, 01 Apr 2020 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

रजौन, धोरैया प्रशासन के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी तलाश में पहुंचे गांवघर पर नहीं मिला जमात में शामिल व्यक्ति, प्रशासन हर गतिविधियों पर रख रहा है नजर

रजौन/धोरैया (बांका)। हिटी

दिल्ली के निजामुद्दीन में जमात के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल लोगों की कोरोना से मौत के बाद बांका जिला प्रशासन की बेचैनी भी बढ़ गई है। दरअसल जमात में शामिल लोगों में एक बांका जिले के धनकुंड थाना क्षेत्र के काठबनगांव का भी बताया जा रहा है। गांव के एक व्यक्ति के शामिल होने की बात प्रशासनिक महकमा तक पहुंची है। बांका जिला प्रशासन तक यह बात पहुंचने के बाद जिला प्रशासन के साथ-साथ रजौन व धोरैया पुलिस सहित स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारी उस व्यक्ति कि लगातार तलाश में जुटे हैं। मंगलवार की देर शाम बांका के एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, अनुमंडल पदाधिकारी मनोज चौधरी, रजौन के बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता के अलावा धनकुंड थानाध्यक्ष विमल कुमार सहित अन्य पदाधिकारी गांव पहुंचकर उस व्यक्ति के घरवालों से मिले और उसकी तलाश की, लेकिन बताया गया कि वह घर नहीं लौटा है। बताया जा रहा है कि उस व्यक्ति का मोबाइल उसके घर पर ही मिला। घर के सदस्यों ने बताया कि कुछ माह पूर्व वह यहां आया था, उस वक्त उसके नाम से एक सिम कार्ड जो था उसे यहीं छोड़ गया था। उस सिम कार्ड को अब घर वाले इस्तेमाल कर रहे हैं। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी मनोज चौधरी ने बताया कि प्रशासन हर गतिविधियों पर नजर रख रहा है। घरवालों को कहा गया है कि उसकी जानकारी उपलब्ध करा कर तुरंत सूचित करें। अनुमंडल पदाधिकारी ने लॉकडाउन के नियमों का पूरी तरह पालन करने की अपील क्षेत्रवासियोंं से की है। इधर एक अन्य की सूचना पर भी प्रशासन नजर बनाए हुए है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें