ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकापरिजनों पर अमित के निधन से टूटा दुखों का पहाड़

परिजनों पर अमित के निधन से टूटा दुखों का पहाड़

टूटा दुखों का पहाड़

परिजनों पर अमित के निधन से टूटा दुखों का पहाड़
हिन्दुस्तान टीम,बांकाSat, 08 Aug 2020 08:15 PM
ऐप पर पढ़ें

अमरपुर ( बांका)। निज संवाददाता

अमरपुर थाना क्षेत्र के कुमरखाल गांव के अमित मांझी की दुर्घटना में निधन से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था अमित। उनके बड़े भाई धनंजय मांझी गुजरात में रहते हैं। वह भी कुछ वर्ष पूर्व गुजरात चला गया था तथा नौकरी कर रहा था। करीब दो वर्ष पूर्व माता पिता ने धूमधाम के साथ अपने सबसे छोटे बेटे अमित की शादी झारखंड के गोड्डा जिले के नोनमाटी गांव में उषा कुमारी के साथ की थी। दोनों का वैवाहिक जीवन भी प्रेम पूर्वक चल रहा था। अमित को चार माह की एक बेटी है। लॉकडाउन के पूर्व तक वह गुजरात में ही था। लॉकडाउन में वह अपने घर चला आया। रक्षा बंधन पर्व में वह अपनी पत्नी को पहुंचाने नोनमाटी गया एवं वहां से लौट कर फिर घर आ गया था। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने दोस्त से मिलने समुखिया गया था। वहां से लौटने के क्रम में छतहरा मोड़ के समीप पिक अप वैन से टकरा कर वह जख्मी हो गया। इलाज के दौरान भागलपुर में उसकी मौत हो गई। दुर्घटना की खबर मिलने पर पत्नी भी बच्ची के साथ घर आ गई। ग्रामीणों ने कहा कि अमित के चले जाने से उसकी पत्नी एवं चार माह की बच्ची का पालन पोषण कौन करेगा, इन दोनों की लंबी जिंदगी कैसे कटेगी, यह प्रश्न खड़ा हो गया है। बताया गया कि मृतक का अंतिम संस्कार भागलपुर में ही कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें