प्रथम श्रेणी से पास 900 अल्पपसंख्यक छात्रों को मिलेगा 15 हजार का वजीफा

प्रथम श्रेणी से पास 900 अल्पपसंख्यक छात्रों को मिलेगा 15 हजार का वजीफा

संक्षेप:

प्रथम श्रेणी से पास 900 अल्पपसंख्यक छात्रों को मिलेगा 15 हजार का वजीफाप्रथम श्रेणी से पास 900 अल्पपसंख्यक छात्रों को मिलेगा 15 हजार का वजीफा मुख्यमंत्

Nov 17, 2025 11:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share

बांका, निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन राशि योजना के तहत जिले में जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से प्रथम श्रेण से उत्तीर्ण होने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के 900 छात्रों को 15 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि (वजीफा) दी जा रही है। इसको लेकर जिले में इस योजना के तहत इंटर, मौलवी और फोकानिया पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए लक्ष्य निर्धारित कर भुगतान की प्रक्रिया जारी है। ये राशि इंटर (बिहार बोर्ड) और मौलवी के लिए सिर्फ छात्राओं को दी जा रही है। जबकि फोकानियां के लिए इस मद की राशि का भुगतान प्रथम श्रेणी से पास करने वाले छात्र व छात्राओं को दी जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस वर्ष इंटर के लिए 486 छात्राओं के लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 398 छात्राओं को 15 हजार की प्रोत्साहन राशि का भुगतान कर दिया गया है। वहीं, मौलवी में 85 छात्राओं में से 34 छात्राओं को ये राशि दे दी गई है। फौकानिया के लिए जिले में 329 छात्र-छात्राओं को ये राशि दी जानी है। जिसमें अब तक 154 छात्र-छात्राओं के बीच राशि का भुगतान किया जा चुका है। जो योग्य छात्र-छात्राएं अब तक इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन नहीं कर पा हैं। वे जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कार्यालय में अने संबंधित विद्यालय व मदरसे से संपर्क कर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें ओवदन के साथ अंकपत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और स्व-घोषणा पत्र जमा करना अनिवार्य है। क्या कहते हैं अधिकारी जिले में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण अल्पसंख्यक समुदाय के 900 छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत 15 हजार की राशि दी जानी है। इसमें इंटर, मौलवी व फौकानियां में प्रथम श्रेणी से पास विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं। अब तक यहां 586 छात्रों को योजना मद की राशि का भुगतान कर दिया गया है। वहीं, जो योग्य विद्यार्थी अब तक इस योजना का लाभ नहीं ले सके हैं। वे अपना आवेदन आवश्यक दस्तावेजों के साथ जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में जमा कर सकते हैं। सत्येंद्र त्रिपाठी, उप निदेशक सह जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, बांका