
फुल्लीडुमर प्रखंड में पुरुष के मुकाबले महिलाओं ने 10 प्रतिशत अधिक मतदान किया
फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। मंगलवार को सम्पन्न हुए बेलहर विधान सभा चुनाव में फुल्लीडुमर प्रखंड के 107 मतदान
फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। मंगलवार को सम्पन्न हुए बेलहर विधान सभा चुनाव में फुल्लीडुमर प्रखंड के 107 मतदान केंद्रों पर शाम 5 बजे तक 66.48% मतदान हुआ। कुल 85 हजार 470 मतदाताओं में 56 हजार 827 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें महिला वोटरों में 29 हजार 241 कुल 72.17% एवं पुरुष 44 हजार 948 मतदाताओं में 27 हजार 586 कुल 61.35% वोट डाले। इस प्रकार पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला वोटरों ने 10% ज्यादा मतदान किया। दो मतदान केंद्रों पर दो पक्षों में हुए मामूली झड़प के साथ ही प्रखंड में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया। बूथ संख्या-171 नव सृजित प्राथमिक विद्यालय तेलिया मोड़ एवं बूथ संख्या-173 मध्य विद्यालय नव टोलिया पर अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कराने के लिए दो पक्षों में झड़प हो गई।
जहां सूचना पाते ही फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने दलबल के साथ पहुंचकर दोनों पक्षों को खदेड़कर पुनः शांतिपूर्ण मतदान कराया। जबकि बूथ संख्या-214 टेंगपाजा और बूथ संख्या 258 प्रोन्नत मध्य विद्यालय लिखनीकोझी में ईवीएम एवं विविपैड में आई खराबी से करीब एक घंटे तक मतदान बाधित रहा। जिसे बदलकर वोटिंग शुरू किया गया। सभी मतदान केंद्र पर बीएसएफ जवानों को तैनात किया गया था। कुल मिलाकर फुल्लीडुम प्रखंड में विधान सभा चुनाव भारी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




