ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बांकाकला जत्था के कलाकारों ने दी दहेज प्रथा के खिलाफ प्रस्तुति

कला जत्था के कलाकारों ने दी दहेज प्रथा के खिलाफ प्रस्तुति

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन के लिए कला जत्था के द्वारा कार्यक्त्रम चलाया गया। सुजापुर ,सुखनिया, डहुआ ,भंडारी चक सहित अन्य जगहों में यह कार्यक्रम आयोजित किया...

कला जत्था के कलाकारों ने दी दहेज प्रथा के खिलाफ प्रस्तुति
हिन्दुस्तान टीम,बांकाFri, 19 Jan 2018 01:19 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन के लिए कला जत्था के द्वारा कार्यक्त्रम चलाया गया। सुजापुर ,सुखनिया, डहुआ ,भंडारी चक सहित अन्य जगहों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कला जत्था के निर्देशक अशोक कुमार सिंह की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम से लोगों को सरकार द्वारा सामाजिक कुरीति मिटाने के लिए 21 जनवरी को मानव शृृंखला को सफल बनाने की अपील की गई । सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए दोनों कुरीतियों से होने वाले नुकसान के बारे में भी जानकारी दी गई। मेला परिसर में भी कुरीति के खिलाफ संगीतमय प्रस्तुति दी गई। साथ ही लोगों से मानव शृंखला में भाग लेने का भी आह्वान किया। अशोक दुबे ,दयाशंकर यादव, जितेंद्र चौहान सद्भावना सत्यार्थी, संगीता कुमारी, ललिता देवी,अभिनंदन सिंह ,करण पासवान, कामदेव पासवान, सहित अन्य मौजूद थे।

गुरुवार को बौंसी में कार्यक्रम की प्रस्तुति करते कलाकार। हिन्दुस्तान

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें