तिलकपुर में 11 मार्च से शुरू होगा संतमत सत्संग

Mar 09, 2026 11:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share

रजौन(बांका)। निज संवाददातारजौन(बांका)। निज संवाददाता रजौन प्रखंड के तिलकपुर गांव में 11 मार्च से बांका जिला संतमत सत्संग का दो दिवसीय 33

तिलकपुर में 11 मार्च से शुरू होगा संतमत सत्संग

रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन प्रखंड के तिलकपुर गांव में 11 मार्च से बांका जिला संतमत सत्संग का दो दिवसीय 33 वाँ अधिवेशन शुरू होने जा रहा है। इसकी तैयारियाँ अब लगभग अंतिम चरण में है। इस अवसर पर सद गुरु महर्षि मेंही दास जी महराज के कृपा पात्र ब्रह्मर्षि चतुरानंद जी महराज पधार रहे है। इस कार्यक्रम में अन्य कई साधु, संतों व महात्माओं का पदार्पण हो रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा गांव तन मन से लगा है। इस अधिवेशन में भागलपुर प्रमंडल सहित सूबे के कई क्षेत्रों से साधु संतों सहित अनुयायियों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावनाएं है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।