12-Foot Python Captured by Fishermen in Chandan River Amarapur बांका : चांदन नदी में जाल में फंसा 12 फीट लंबा अजगर, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka News12-Foot Python Captured by Fishermen in Chandan River Amarapur

बांका : चांदन नदी में जाल में फंसा 12 फीट लंबा अजगर

अमरपुर के मादाचक गांव के पास चांदन नदी में मछली पकड़ने गए मछुआरों के जाल में 12 फीट लंबा अजगर फंस गया। मछुआरे ने जब जाल निकाला तो अजगर देखकर घबरा गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित किया, जिसके बाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाTue, 9 Sep 2025 04:31 AM
share Share
Follow Us on
बांका : चांदन नदी में जाल में फंसा 12 फीट लंबा अजगर

अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के मादाचक गांव के समीप चांदन नदी में मछली पकड़ने गए मछुआरों के जाल में एक लंबा अजगर फंस गया। जाल निकालने पर उसमें अजगर देख गांव में अफरातफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मादाचक गांव के रूदल साह सोमवार को मछली पकड़ने जाल लेकर चांदन नदी गए थे। थोड़ी देर बाद जब उन्होंने जाल को बाहर निकाला तो उसमें करीब 12 फीट लंबा अजगर फंसा देखा। सांप देखकर वह घबरा गए तथा शोर मचाने लगे। शोर सुनकर गांव के लोग वहां पहुंचे तथा जाल को घसीट कर गांव लाया जहां अजगर को देखने वालों की भीड़ लग गई।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम वहां पहुंची तथा अजगर को अपने कब्जे में लेकर चले गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।