सास के मुंह में कपड़ा ठूंसा, गुप्तांग और आंख में मिर्च पाउडर डाला; पटना में बहू कत्ल कर फरार

Mar 11, 2026 02:45 pm ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share

बहू गुलफशा ने सास को बहाने से घर में बुलाया और कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसने सास के मुँह में कपड़ा ठूंस दिया और पूरे शरीर पर मिर्च पाउडर डाल दिया। इतना ही नहीं, उसने सास की आंखों और गुप्तांगों में भी मिर्च पाउडर लगा दिया, जिससे वह दर्द और जलन से तड़पने लगीं।

सास के मुंह में कपड़ा ठूंसा, गुप्तांग और आंख में मिर्च पाउडर डाला; पटना में बहू कत्ल कर फरार

बिहार की राजधानी पटना में रोंगटे खड़ी कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक बहू ने अपनी सास को जिस बेरहमी से मारा उसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बहू ने अपनी सास की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, फुलवारीशरीफ की रहने वाली गुलफशा का अपनी सास शाबरा खातून से अक्सर झगड़ा और गाली-गलौज होता था। सास को बहू के व्यवहार से काफी नाराजगी थी और उन्होंने इस बात की जानकारी अपने बेटे को भी दी थी। इसी बात को लेकर बहू और ज्यादा आक्रोशित हो गई।

बताया जा रहा है कि बहू गुलफशा ने सास को बहाने से घर में बुलाया और कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसने सास के मुँह में कपड़ा ठूंस दिया और पूरे शरीर पर मिर्च पाउडर डाल दिया। इतना ही नहीं, उसने सास की आंखों और गुप्तांगों में भी मिर्च पाउडर लगा दिया, जिससे वह दर्द और जलन से तड़पने लगीं। इसके बाद बहू ने बेलन से जमकर पिटाई कर उन्हें अधमरा कर दिया और कमरे में बंद कर अपने बच्चों के साथ फरार हो गई।

घटना की जानकारी पास में रहने वाली मृतका की बड़ी बेटी तमन्ना और नातिन को हुई। वे तुरंत मौके पर पहुंचीं और शाबरा खातून को इलाज के लिए अस्पताल ले गईं। हालांकि उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। एक दिन बाद उन्हें एम्स ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। एम्स के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद फुलवारीशरीफ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल आरोपी बहू गुलफशा अपने बच्चों के साथ फरार बताई जा रही है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।