ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहायेसु ख्रीस्त तेरा राज्य आवे से गंूजा चुहड़ी

येसु ख्रीस्त तेरा राज्य आवे से गंूजा चुहड़ी

बेतिया धर्मप्रान्त के चुहड़ी पल्ली में यूख्रिस्तिय यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर पूरे ईसाई मोहल्ला की सड़कों को रंग- बिरंगे झंडी, गुब्बारे व फूलों से सजाया गया। साथ ही मुख्य मार्ग पर जगह- जगह तोरण द्वार...

येसु ख्रीस्त तेरा राज्य आवे से गंूजा चुहड़ी
हिन्दुस्तान टीम,बगहाSun, 11 Nov 2018 11:15 PM
ऐप पर पढ़ें

बेतिया धर्मप्रान्त के चुहड़ी पल्ली में यूख्रिस्तिय यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर पूरे ईसाई मोहल्ला की सड़कों को रंग- बिरंगे झंडी, गुब्बारे व फूलों से सजाया गया। साथ ही मुख्य मार्ग पर जगह- जगह तोरण द्वार बनाया गया। सभी ईसाई परिवार अपने -अपने घर के सामने येसु ख्रीस्त की बेदी बनाये। धरती अम्बर के राज राजेश्वर तेरी जय जयकार, येसु ख्रीस्त राजा तेरा राज्य आवे, परमेश्वर की महिमा हो, स्लोगन लिखे फ्लेक्सी भी लगाए गए थे।

यूख्रिस्तिय यात्रा में सबसे आगे क्रूस और मोमबत्ती लेकर बेदी सेवक चल रहे थे। उनके बाद बच्चे, महिलाएं और धर्मबहन बिनती करती, भजन गीत गाती हुई चल रही थी। सिस्टरगण के पीछे सक्रमेन्ट के आदर में फूल छिटती फ्लॉवर गर्ल, गार्ड ऑफ ऑनर देती हुई झण्डा लेकर युवतियां यूख्रिस्तिय यात्रा में शामिल हुई। येसु ख्रीस्त राजा तेरा राज्य आवे की नारा लगाते हुए फ्लावर गर्ल पूरे रास्ते फूल छिटकर सक्रमेन्ट का स्वागत की।

संगीत मंडली ईश भजन गाते हुए परमेश्वर की महिमा किये। यूख्रिस्तिय यात्रा गिरजाघर से निकलकर ईसाई मोहल्ले का भ्रमण करते हुए संत आग्नेस स्कूल में बने बेदी के पास पहुँचा। वहां फादर डेविड के द्वारा सक्रमेन्ट की आराधना की गई। उन्होंने उपदेश देते हुए कहा, हम सब आज ख्रीस्त राज राजेश्वर का पर्व मनाया रहे है। यह सत्य है परमेश्वर का राज्य कभी समाप्त नहीं होता। परमेश्वर दयालु है वह सबकी भलाई और सबकी रक्षा करता है। हम सब मिलकर परमेश्वर की आराधना और गुणगान करें। सक्रमेन्ट की आराधना के बाद जुलूस यात्रा स्कूल परिसर से निकलकर गांव में बने माँ मरियम की ग्रोटो परिसर में पहुंचा, जहाँ पर दूसरे फादर के द्वारा सक्रमेन्ट की आशीष आराधना किया गया। अंत मे ग्रोटो से निकलकर ईसाई मोहल्ला का भ्रमण करते हुए यात्रा गिरजाघर में पहुंचा। गिरजाघर में पुन: सक्रमेन्ट की आराधना की गयी तथा प्रार्थना और आशीष के साथ यूख्रिस्तिय यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में बेतिया धर्मप्रान्त के धर्माध्यक्ष विशप गोवियस सेबेस्टियन पीटर सहित छपरा पल्ली के फादर डेविड, के० आर० बेतिया से फादर क्रिस्टोफर, दुसईया पल्ली से फादर जोटिन, फादर किरण, चनपटिया पल्ली से फादर भिनसेन्ट, फादर लूकस, विशप हाउस से फादर हेनरी फर्नांडो, फादर किशोर रेडी शामिल हुए। चखनी पल्ली, दुसैया पल्ली, नरकटियागंज पल्ली आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें