ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहालूटकांड में गोली से घायल युवक की मौत

लूटकांड में गोली से घायल युवक की मौत

नरकटियागंज- रामनगर मुख्य पथ में स्थित सेराज एंड संस पेट्रौल पंप लूट कांड में गोलीबारी के शिकार हुए जेसीबी चालक जावेद अंसारी की मौत हो गयी है। घटना विगत दो जून की है। गोलीबारी की घटना में घायल जावेद...

लूटकांड में गोली से घायल युवक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,बगहाMon, 15 Oct 2018 11:23 PM
ऐप पर पढ़ें

नरकटियागंज- रामनगर मुख्य पथ में स्थित सेराज एंड संस पेट्रौल पंप लूट कांड में गोलीबारी के शिकार हुए जेसीबी चालक जावेद अंसारी की मौत हो गयी है। घटना विगत दो जून की है। गोलीबारी की घटना में घायल जावेद का इलाज मोतिहारी के एक निजी क्लिनीक में चल रहा था।

अपराधियों ने जावेद को सीने में गोली मारी थी। जावेद की मौत की खबर पर बिनवलिया गांव में कोहराम मच गया। उसके बुजुर्ग माता जलेखा खातून, पिता शहीद अंसारी, पत्नी तजबून नेशा व दो बच्चों क्रमश: तन्याल व सानी का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद ने बताया कि जावेद की मौत की सूचना मिली है। पेट्रौलपंप लूटकांड का मामला अब हत्या की घटना में तब्दील हो गया है। इसमें शामिल अपराधियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जावेद की मां जलेखा खातून ने बताया कि गोली लगने के बाद उसके बेटे का इलाज मोतिहारी में चल रहा था। सोमवार की सुबह खबर मिली कि उसके बेटे की मौत हो गयी है। गौरतलब है कि विगत दो जून की शाम में चार की संख्या में अपराधियों ने पेट्रौलपंप पर गोलीबारी करते हुए सत्तर हजार रुपये लूट लिये थे। वहीं पंप कर्मी अशोक बैठा व बिनवलिया गांव निवासी जावेद अंसारी को गोली मार दी थी। जावेद पंप पर जेसीबी में तेल लेने गया था। पंपकर्मी को जांघ में गोली लगी थी और जावेद को सीने में गोली मारी गयी थी। पीएचसी से दोनों को रेफर कर दिया गया था। पेट्रोल पंप कर्मी अशोक इलाज के बाद ठीक हो गया।

पुलिसिया अनुसंधान में सात लोगों का नाम आया था सामने :पुलिस के अनुसंधान में लूटकांड में करीब सात लोगों के शामिल होने का खुलासा हुआ था। हालांकि अनुसंधान प्रभावित होने का हवाला देकर पुलिस ने नामों के खुलासे से परहेज रखा। लूटकांड के मास्टर माइंड ददन की गिरफ्तारी के बाद नरकटियागंज के अलावे बगहा, बथवरिया, चौतरवा, बलथर के अपराधियों के घटना में शामिल होने की बात सामने आयी थी। इसको लेकर पुलिस द्वारा एक टीम भी गठित की गयी थी। किन्तु अपराधी हाथ नहीं आ सके थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों के धर पकड़ के लिये छापेमारी की जा रही है। नेपाल भाग जाने के कारण अपराधी पकड़ में नहीं आ सके हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें