शादी का झांसा दे युवती से यौन शोषण, एफआईआर दर्ज
रवीन्द्र नाथ तिवारी नरकटियागंज,निज प्रतिनिधि। शिकारपुर थाना के एक गांव में शादी का झांसा

रवीन्द्र नाथ तिवारी नरकटियागंज,निज प्रतिनिधि। शिकारपुर थाना के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण की घटना घटी है। घटना 21 अप्रैल की है। मामले में पीड़िता के आवेदन पर शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कादिर मियां समेत उसके घरवालों को आरोपित किया गया है। आरोप है कि दो साल पहले युवती का मोबाइल नंबर लेकर कादिर मियां बात करने लगा। युवती जब बात करने से मना करने लगी तो वह जान देने की बात कह उसे बहला फुसलाकर अपने झांसे में ले लिया। दोनों का मोबाइल पर बात करते करते प्रेम प्रसंग हो गया।
घरवालों से छिप छिपकर दोनों मिलने जुलने लगे। इसी बीच शादी करने की बात कह वह शारीरिक संबंध बना लिया। शारीरिक संबंध बनाने का सिलसिला जारी रहा। जब भी युवती शादी की बात करती तो युवक टाल मटोल कर देता था। बीते 9 अप्रैल को अंतिम बार युवक शादी की बात कह कर युवती से शारीरिक संबंध बनाया। शारीरिक संबंध बनाने के बाद जब युवती शादी करने की बात कही तो वह शादी करने से इंकार दिया। युवती ने अपने घरवालों को सारी जानकारी दी। उसके परिजनों ने युवक के घर जाकर शिकायत की।लेकिन युवक के घरवाले शादी करने से इंकार कर गए।इसको लेकर गांव में पंचायती भी रखी गई। आपसी सहमति से शादी करने से युवक पक्ष के लोग मान तो गए, लेकिन दहेज में पांच लाख रुपए की मांग करने लगे। इसपर युवती के परिजनों ने दहेज देने से मना कर दिया। एफआईआर में पीड़ित युवती ने बताया है कि आरोपित युवक और उसके घरवालों ने शादी करने से इंकार कर दिया है। पुछने पर लाठी डंडे से उसे व उसके घरवालों को बुरी तरह से पीटा है। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


