नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरिसिया जरलहिया गांव के समीप बुधवार को गंडक नदी में मछली मारने गया युवक डूब गया। गुरुवार सुबह में उसका शव उपलाता मिला। उसकी पहचान सिरिसिया निवासी हीरा बीन के बेटे रामा बीन (35) के रूप में हुई है। शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
नौरंगिया थाना प्रभारी शाहिद अनवर ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहंुचकर शव को बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक मंगलवार को मछली मारने गया था, लेकिन देर रात तक घर नही लौटा था। खोजबीन करने के दौरान शव को पानी में उपलाते हुए देखा गया। पहली नजर में लग रहा है कि मछली मारते समय उसका का पैर फिसल गया और नदी में चला गया। ग्रामीणों के सहयोग से शव को नदी से निकाला गया है। शव को जांच व पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में भेजा गया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों को रो रो कर बुरा हाल हो गया है। ग्रामीणों मे मातम का माहौल बना हुआ है।