संबंध बनाते युवक को लोगों ने पकड़ा
नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। गन्ने के खेत में युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाते समय ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। युवती...

नरकटियागंज। शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाते एक युवक को लोगों ने पकड़ कर धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घटना मंगलवार की शाम की है। सूचना पर पहुंची शिकारपुर पुलिस ने युवक को लेकर थाने पहुंची। गिरफ्तार युवक मल्दी गांव निवासी नबी आलम है। बताया जाता है कि शिकारपुर थाना के एक गांव में नबी आलम एक युवती को गन्ने की खेत में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। इसी दौरान खेत में लोगों ने उसे पकड़ा। देख लिया और दोनों को पकड़ कर गांव में पहुंचे।
जहां लड़की ने लोगों को बताया कि नबी आलम जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया है। फिर भीड़ में खड़े कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। गांव वालों ने लड़के से प्रस्ताव रखा कि शादी कर लो, लेकिन उसने शादी करने से इंकार कर दिया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई।मामले में युवती के आवेदन पर शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि नबी आलम से उसकी जान पहचान दो माह पहले हुई थी। आरोपित युवक उसे शादी का झांसा देकर संबंध बनाने लगा। घटना के दिन भी वह गांव में पहुंचा और जबरन पीड़िता का हाथ पकड़ कर गन्ने की खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपित युवक को जेल भेज दिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच व बयान के लिए बेतिया भेजा गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




