Bagaha News: शादी की नीयत से युवती का अपहरण

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

Bagaha News: मैनाटाड़ के पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र में एक युवती का शादी की नीयत से अपहरण किया गया है। उसकी मां ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। अपहरणकर्ता राजबली कुमार पर आरोप है कि उसने 8 जुलाई को युवती को भगाया। पुलिस अपहृत युवती की खोज और अपहर्ता की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Bagaha News: शादी की नीयत से युवती का अपहरण

Bagaha News: मैनाटाड़। पुरुषोत्तमपुर थाना के एक गांव से युवती का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया है। मामले में अपहृत युवती की मां ने सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है ।दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उसका पड़ोसी राजबली कुमार शादी की नीयत से मेरी बेटी को विगत 8 जुलाई को भगाकर चला गया है । उसके घर जाकर पूछने पर उसके परिजनों द्वारा मारपीट और गाली गलौज की गयी ।काफी खोजबीन करने पर भी मेरी बेटी की कोई अता-पता नहीं चला। पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष कमलेश भगत ने बताया कि मामले में प्राथमिक दर्ज कर अपहृत युवती की बरामदगी और अपहर्ता की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।