ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहायुवक को चाकू से गोद किया जख्मी

युवक को चाकू से गोद किया जख्मी

पूर्वी चम्पारण के मलाही बाजार से गुरुवार की संध्या सब्जी खरीद कर घर लौट रहे झुन्नू यादव (25)को कतिपय तत्वों ने चाकू मार जख्मी कर दिया। उसे गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया...

युवक को चाकू से गोद किया जख्मी
हिन्दुस्तान टीम,बगहाFri, 30 Oct 2020 09:01 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्वी चम्पारण के मलाही बाजार से गुरुवार की संध्या सब्जी खरीद कर घर लौट रहे झुन्नू यादव (25)को कतिपय तत्वों ने चाकू मार जख्मी कर दिया। उसे गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. श्रीकान्त दूबे ने बताया कि झून्नू यादव के सीने तथा जांघ पर गहरा जख्म है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। उसके स्वास्थ्य पर चिकित्सकों की टीम नजर रख रही है।

मलाही थाना के चटिया गांव निवासी झून्नू यादव ने बताया कि गुरुवार की संध्या गांव से एक किलोमीटर दूर स्थित मलाही बाजार में सब्जी खरीदने के लिए वह पैदल गया था। लगभग सात बजे संध्या वह वापस घर लौट रहा था। तभी मलाही बाजार व सिरनी के बीच सरेह में चाकू से लैश दो हमलावरों ने उसे घेर लिया। झून्नू कुछ समझ पाता तब तक दोनों ने चाकू से हमला कर दिया। झून्नू जख्मी होकर वही पर गिर गया। हमलावर वहां से फरार हो गए। घायल अवस्था में झून्नू अपने घर पहुंचा। वहां से परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। झून्नू ने बताया कि किसी से उसकी कोई दुश्मनी नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें