Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsYogi Adityanath Criticizes Opposition Promises Development Under NDA in Bihar
राजद-कांग्रेस ने बनाया जंगलराज : योगी

राजद-कांग्रेस ने बनाया जंगलराज : योगी

संक्षेप:

बिहार में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस और राजद ने जंगलराज बनाया है। उन्होंने विकास, गरीबों का सम्मान और जाति-पाती से ऊपर उठने की अपील की। आदित्यनाथ ने बताया कि एनडीए सरकार ने बिहार में सड़कों, रेल और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया है।

Nov 06, 2025 10:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

बेतिया/बगहा, बेप्र/नप्र। समृद्ध बिहार को कांग्रेस और राजद के लोगों ने जंगलराज बना दिया। एनडीए की सरकार में विकास है, गरीबों का सम्मान है, साथ विरासत की हिफाजत है। जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं हैं। जाति-पाती में नहीं बंटना है। अगर नहीं बंटे तो सेफ रहेंगे। उक्त बातें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं। वे बेतिया के बड़ा रमना व बगहा के बबुई टोला मैदान में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में गुरुवार को चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बेतिया से प्रत्याशी रेणु देवी और बगहा प्रत्याशी राम सिंह के समर्थन में सभा की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार सिर्फ परिवार के बारे में सोचती है। लेकिन एनडीए की सरकार गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के बारे में सोचती है। 2005 से पहले बिहार में जंगल का राज था, चारों ओर अराजकता थी। अपहरण उद्योग संचालित हो रहा था। लेकिन 2005 के बाद बिहार में सड़कें बनी हैं। रेल कनेक्टिविटी हुआ है, मेट्रो और एयर कनेक्टिविटी भी हुआ है। पीने के लिए शुद्ध पानी है, गरीबों के लिए राशन है तो लोगों के इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड है। भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है। बिहार के अंदर एनआईटी, एम्स बने हैं। मोदी के 11 सालों के शासनकाल में 80 करोड़ लोगों को राशन मिल रहा है। 50 करोड़ को आयुष्मान कार्ड के साथ सुलभ इलाज मिल रहा है। 12 करोड़ को शौचालय, 10 करोड़ महिलाओं को रसोई गैस मिला। 12 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान योजना का लाभ मिल रहा है। राजद के शासनकाल में लालू ने मवेशियों का चारा तक खा लिया। महागठबंधन झूठा वादा करता है और हम जो कहते हैं उसे करते हैं। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ। सीतामढ़ी में माता सीता की मंदिर का भी निर्माण हो रहा है। उन्होंने लोगों से जात-पात से ऊपर उठकर विकास के नाम पर एनडीए के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। बेतिया की सभा को सांसद डॉ. संजय जायसवाल, प्रत्याशी रेणु देवी ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव व मंच संचालन जदयू के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा ने किया। बगहा में केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, सांसद सुनील कुशवाहा, एमएलसी भीष्म साहनी ने सभा को संबोधित किया।