
अवैध वसूली पर होगी एफआईआर
चनपटिया में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत महिलाओं को अवैध वसूली से सावधान रहने की सलाह दी गई है। यह योजना पूरी तरह नि:शुल्क है और महिलाओं को 10 हजार रुपये की पहली किस्त दी जाएगी। यदि कोई अवैध...
चनपटिया। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ दिलाने के नाम पर किसी भी प्रकार की अवैध वसूली से महिलाएं सावधान रहें। इस योजना के तहत फार्म भरना या जीविका से जुड़ना पूरी तरह नि:शुल्क है। उक्त बातें प्रखंड परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार रजक ने गुरुवार को कही। उन्होंने बताया कि यदि कोई अवैध वसूली करता है तो इसकी जानकारी महिलाएं प्रखंड या ग्राम संगठन स्तर के अधिकारियों को दे सकती हैं। उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी। बता दें कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के प्रत्येक परिवार की महिला को रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

योजना के तहत पहली किस्त के रूप में महिलाओं को 10 हजार उनके बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाएंगे। छह माह बाद योजना की समीक्षा होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




