‘महिलाओं के कार्यो को सराहना जरूरी’
बेतिया में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें न्यायाधीश प्रमोद कुमार यादव ने महिलाओं की सफलता को समाज की पहचान बताया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें शिक्षा, समाज सेवा, नारी सुरक्षा, संगीत, कला और खेल शामिल हैं।

बेतिया ,विधि संवाददाता। महिलाओं की सफलता परिवार एवं समाज को मजबूत बनाती है। नारी का सम्मान समाज की असली पहचान है। उक्त बातें रविवार को प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रमोद कुमार यादव ने एडीआर बिल्डिंग में आयोजित महिला सम्मान समारोह के अवसर पर कही। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस सम्मान समारोह में श्री यादव ने कहा कि आज का दिन उन सभी महिलाओं को याद करने और सराहने का है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं छात्राओं को न्यायाधीश एवं प्राधिकार के सचिव अमरेंद्र कुमार राज के द्वारा प्रशस्ति पत्र दे उन्हें सम्मानित भी किया गया।
सम्मानित होने वाली महिलाओं में शिक्षा के लिए मेरी एडमिन, समाज सेवा के लिए सिस्टर नलिनी, नारी सुरक्षा के लिए महिला थानाध्यक्ष श्यामली कमल के साथ-साथ संगीत एवं कला के लिए प्रीति कुमारी तलवारबाजी में बिहार का नेतृत्व करने वाली जूही कुमारी तथा एथलेटिक्स बिंदिया कुमारी है। मौके पर राकेश डिक्रुज, आदर्श गौतम थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


