जंगल सफारी के दौरान दिखा तेंदुआ
श्रीकांत तिवारी वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि। जंगल सफारी पर गए मुजफ्फरपुर के शाकीब खान उनके

श्रीकांत तिवारी वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि।जंगल सफारी पर गए मुजफ्फरपुर के शाकीब खान उनके बच्चे व उनके परिवार के सदस्यों को बुधवार को जंगल सफारी के दौरान तेंदुआ व भालू एवं मोर, सांभर, हिरण आदि का झुंड दिखाई दी। जिसे देख पर्यटक काफी खुश हुए। पर्यटको ने बताया कि जंगल सफारी के दौरान तेंदुआ,भालू,मोर,गौर (जंगली भैंसा)आदि जंगली जानवर का दिखाई देना मांचकारी था। क्योंकि तेंदुआ, बाघ, गैंडा,भालू आदि जानवरों तो जू में भी दिख जाते हैं। लेकिन गौर (जंगली भैंसा) जू में भी नहीं दिखाई देते हैं। टाइगर रिजर्व क्षेत्र में 2 घंटे की जंगल सफारी में जंगली भैंस के अलावा चीतल हिरण, सांभर, जंगली सूअर, मोर, जंगली मुर्गा, तेंदुआ आदि पक्षीयों को देखने का मौका मिला।वाल्मीकि
नगर वन क्षेत्र के प्राकृतिक की खूबसूरती ने हम लोगों का मन मोह लिया। पर्यटकों ने बताया कि हम लोग पहली बार वाल्मीकि नगर घूमने आए थे। अगर मौका मिला तो हम लोग फिर एक बार बाल्मीकि नगर घूमने आएंगे। इस बाबत पूछे जाने पर वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर सत्यम कुमार ने बताया कि पर्यटकों की संतुष्टि हमारी पहली प्राथमिकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


