खो-खो प्रतियोगिता में पश्चिम चंपारण के बालक एवं बालिका वर्ग बने चैंपियन
बेतिया, बेतिया कार्यालय जमुई में 27 मई को आयोजित सीनियर स्टेट खो-खो प्रतियोगिता

बेतिया, बेतिया कार्यालय जमुई में 27 मई को आयोजित सीनियर स्टेट खो-खो प्रतियोगिता 2026-27 में पश्चिम चंपारण जिला की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से पूरे जिले में खुशी का माहौल है।प्रतियोगिता में पश्चिम चंपारण के खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीम भावना एवं बेहतरीन खेल कौशल का परिचय देते हुए खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पश्चिम चंपारण खो-खो संघ के सचिव प्रमोद कुमार, अध्यक्ष वृज किशोर शर्मा, चेयरमैन सीमा माधवगरिया, साजन कुमार राय एवं कोषाध्यक्ष रतन बनिक ने सभी खिलाड़ियों एवं टीम कोच सुभाष पटेल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दीं।संघ
के पदाधिकारियों ने कहा कि सचिव प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पश्चिम चंपारण की टीम लगातार दो वर्षों से राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है। टीम के बेहतर प्रदर्शन में कोच सुभाष पटेल का योगदान भी काफी महत्वपूर्ण रहा है। खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन एवं कोच के मार्गदर्शन के कारण ही यह सफलता संभव हो सकी है। इस उपलब्धि से जिले में खो-खो खेल को नई पहचान मिलेगी तथा अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा प्राप्त होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


