
राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों का जलवा
बेतिया, बेतिया कार्यालय बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के ओर से आयोजित राज्य स्तरीय
बेतिया, बेतिया कार्यालय बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के ओर से आयोजित राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालय योग बालिका खेल प्रतियोगिता में पश्चिम चंपारण जिले के खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला है। 03 से 06 दिसंबर तक प्रेक्षागृह, किला परिसर, मुंगेर में सम्पन्न हुआ। जिसमें जिले के 07 प्रतिभागियों ने कुल 12 मेडल प्राप्त किया इसमें 08 गोल्ड 02 सिल्वर एवं 02 ब्रॉन्ज मेडल सम्मिलित है। इनके प्रशिक्षक एवं राष्ट्रीय योगासन जज सह एम.जे.के. कॉलेज के योग प्रशिक्षक पवन कुमार चौधरी ने बताया कि अंडर 14 आयु वर्ग में इलमराम चौक निवासी विकास कुमार की पुत्री अनाया कुमारी तथा आनंद नगर, बेतिया निवासी आनंद मोहन की पुत्री अस्तुति कुमारी की जोड़ी ने आर्टिस्टिक पेयर तथा रिदमिक पेयर योगासन इवेंट में 2झ्र2 स्वर्ण पदक जीता।
इसके साथ ही अनाया कुमारी ने आर्टिस्टिक सिंगल में रजत पदक प्राप्त किया। वहीं अंडर 17 में संताघाट निवासी विपिन गिरी की पुत्री लक्की कुमारी तथा आनंद नगर, बेतिया निवासी आनंद मोहन की पुत्री अस्मृति कुमारी ने रिदमिक पेयर तथा आर्टिस्टिक पेयर योगासन इवेंट में 2झ्र2 स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही लक्की कुमारी ने ट्रेडिशनल योगासन इवेंट में रजत पदक प्राप्त किया। इसके साथ ही राजलक्ष्मी कुमारी तथा राजनंदनी कुमारी की जोड़ी ने रिदमिक पेयर योगासन इवेंट में रजत पदक जीता। यह सभी आलोक भारती शिक्षण संस्थान की बालिकाएं हैं। इनके इस विशेष उपलब्धि पर अपनी शुभकामना देते हुए जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पड़ित ने कहा कि जिले के बेटियों ने योगासन में 12 मेडल प्राप्त किया और जिसमें से 04 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के योगासन प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है इन्होंने जिला तथा प्रमंडल को गौरवान्वित किया है। इनके साथ कोच के रूप में गए योगासन के वरीय के खिलाड़ी अखिलेश कुमार झा, रितेश कुमार तथा योगासन के तकनीकी पदाधिकारी के रूप में एम.जे.के. कॉलेज के छात्र तथा राजस्तरीय जज रितेश कुमार का विशेष योगदान रहा। इनके इस जीत पर एम.जे.के. कॉलेज के प्राचार्य सह योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) रवींद्र कुमार चौधरी, आलोक भारती शिक्षण संस्थान के निदेशिका कविता कृष्ण प्रधानाचार्य दिवाकर चन्द्र पांडेय योगासन एसोसिएशन के सभी सदस्य एवं योग प्रेमियों को शुभकामना दी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




