ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहाव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

उग हो सूरज देव भईले अरघ के बेर, दर्शन दी ही ना ए सूरज देव आदि छठ गीतों के साथ रविवार की सुबह छठ व्रतियों ने उदयाचल सूर्य को अर्घ्य...

व्रतियों  ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य
हिन्दुस्तान टीम,बगहाSun, 03 Nov 2019 11:47 PM
ऐप पर पढ़ें

उग हो सूरज देव भईले अरघ के बेर, दर्शन दी ही ना ए सूरज देव आदि छठ गीतों के साथ रविवार की सुबह छठ व्रतियों ने उदयाचल सूर्य को अर्घ्य दिया।

इसी के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ का समापन हो गया।सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद ने मैनाटाड़ सिकटा सहित सूबे के वासियों को छठ पर्व की शुभकामना दी है। शनिवार के शाम को व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। शनिवार के दिन दो बजे से ही छठिया घाट पर लोगों की भीड़ पहुंचने लगी थी। प्रखंड मुख्यालय, इनरवा, पिड़ारी, मर्जदवा, भंगहा, रामपुर,डमरापुर, मैनाटाड़ , पुरैनिया आदि जगहों के छठ घाटों पर व्यवस्था समितियों के द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए थे। चारों दिशाओं में लगाये गये ध्वनि विस्तारक यंत्र से बज रहे छठ मैया के कर्णप्रिय गानों से लोगों को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। अनेक छठ व्रतियों के घर कोशी भरने की रचना पूरा की गयी। जहां पूजा करने के बाद मां छठी के गाने गाये गये। कई भक्त मनौतीयों के पूरे होने पर दंडवत करते हुए छठ घाट पर पहुंचे। घाट पर हो रहे दीप की रोशनी अलग ही दृश्य पेश कर रही थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें