
मतदाता जागरूकता को ले साइकिल रैली
संक्षेप: नौतन में आगामी 11 नवंबर को विधानसभा मतदान के लिए छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान की साइकिल रैली निकाली गई। रैली में 'पहले मतदान फिर जलपान' के नारे लगाए गए। रैली का उद्देश्य हर मतदाता को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करना है। सभी नागरिकों से मतदान में भाग लेने की अपील की गई।
नौतन। आगामी 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा मतदान को लेकर मंगलवार को प्रखंड संसाधन केंद्र के प्रांगण से निर्वाची पदाधिकारी सह अपर भूमि समाहर्ता शिवम् गुप्ता के नेतृत्व में छात्र छात्राओं के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के साईिकल रैली निकाली गई है। जों नौतन बाजार होते हुए हाई स्कूल चौंक पहुंची। इस दौरान छात्र छात्राओं के हाथों में तख्तियां लेकर पहले मतदान फिर जलपान, आपका वोट, आपका अधिकार के नारे लगाए गए। तथा 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने के लिए जागरूकता किया गया।जागरूकता अभियान में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रेयाज अहमद, सीडीपीओ संध्या कुमारी, दारोगा पुजा कुमारी आदि थे।

शिक्षक महमद अमिमुद्दीन, अरसी आज़म, कौशलेंद्र कुमार सहित आंगनबाड़ी सेविका और मध्य विद्यालय नौतन और कमल साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राएं शामिल थे। निर्वाची पदाधिकारी सह अपर भूमि समाहर्ता शिवम् गुप्ता ने कहा कि मतदाता जागरूकता रैली का उद्देश्य हर मतदाता को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करना है। प्रत्येक मतदाता का एक-एक वोट लोकतंत्र की दिशा तय करता है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी नागरिकों को मतदान में भाग लेना आवश्यक है।इसलिए मतदान के दिन सभी मतदाता मतदान केंद्रों पर जाकर अपने अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रेयाज अहमद ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी भागीदारी सुनिश्चित कराना है। इस लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




