विवेक ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

बेतिया के विवेक कुमार ने अहमदाबाद में आयोजित 13वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप फॉर सेरेब्रल पाल्सी एवं ऑटिज्म की साइक्लिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी यह उपलब्धि युवाओं और दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।

विवेक ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-2 प्रखंड के शेरहवा ग्राम निवासी एवं रक्षा लेखा एवं लेखा परीक्षा विभाग में कार्यरत लेखा परीक्षक विवेक कुमार ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित 13वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप फॉर सेरेब्रल पाल्सी एवं ऑटिज्म की साइक्लिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। विवेक कुमार ने साइक्लिंग स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मदर लालपरी गुप्ता हैंडिकैप्ड फाउंडेशन के संस्थापक सह दिव्यांग समाजसेवी आदित्य कुमार गुप्ता ने इनको बहुत बधाई दी और पारा ओलंपिक में देश का भी प्रतिनिधित्व करने की शुभकामनाएं दी। विवेक कुमार वर्तमान में रक्षा लेखा एवं लेखा परीक्षा विभाग में लेखा परीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

उन्होंने सरकारी सेवा के दायित्वों का निर्वहन करते हुए खेल के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। उनकी यह उपलब्धि युवाओं, दिव्यांग खिलाड़ियों तथा सरकारी कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।