ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहाशांति को ले विष्णु महायज्ञ का आयोजन

शांति को ले विष्णु महायज्ञ का आयोजन

बगहा। धनहा क्षेत्र में शांति स्थापना व विकास को लेकर नारायणी के तट पर विष्णु

शांति को ले विष्णु महायज्ञ का आयोजन
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बगहाSun, 22 Jan 2023 12:00 AM
ऐप पर पढ़ें

बगहा। धनहा क्षेत्र में शांति स्थापना व विकास को लेकर नारायणी के तट पर विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि मधुबनी प्रखंड प्रमुख विजया सिंह ने किया। इसके बाद उन्होने एक मंच से आम जनता को संबोधित भी किया। प्रमुख श्रीमति सिंह ने कहा कि उन्हें इस बार यज्ञ समिति के द्वारा शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ लेकिन वे सर्वप्रथम इस यज्ञ को स्थापित करने वाले ध्रुव दास जी महाराज को आभार व्यक्त करती हैं।

माधोपुर में 23 लीटर शराब समेत आठ धराए

मझौलिया। एस ड्राइव में माधोपुर मलाही टोला से दो महिला शराब कारोबारियो समेत आठ को गिरफ्तार किया। मामले में कुल 23 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया। जानकारी इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अभय कुमार ने दी । उन्होंने बताया कि अभियुक्त कृष्णा कुमार सहनी पिता स्वर्गीय कन्हैया सहनी साकिन माधवपुर मलाही टोला वार्ड नंबर 5 से गिरफत्तार किया गया।

जाति आधारित जनगणना का प्रथम चरण पूरा

मैनाटाड़। जाति आधारित जनगणना के प्रथम चरण में आवासीय सूचीकररण का काम पूरा कर लिया गया है। इससे संबंधित फार्म जमा करने के लिए शनिवार को प्रगणकों की भीड़ प्रखंड परिसर में उमड़ी। बीडीओ पंकज कुमार ने बताया कि 491 प्रगणक और 86 पर्यवेक्षकों के सहयोग से जाति आधारित जनगणना का फर्स्ट फेज का काम पूरा हो गया है।

भूमि संबंधी मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन

बगहा। शनिवार को नगर थाना में जनता दरबार का आयोजन कर भूमि संबंधी मामलों की सुनवाई कर भूमि विवाद के तीन मामलो का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। शनिवार को नगर थाना में आयोजित समाधान दिवस मे तीन पुराने आवेदनों का दोनों पक्षों की रजामंदी से समाधान किया। मौके पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा, सीओ बगहा एक अभिषेक आनंद आदि थे।

विधायक ने असहायों में बांटे कंबल

लौरिया। स्थानीय विधायक विनय बिहारी ने नगर पंचायत भवन के सभागार में 5 दर्जन गरीब, लाचार और असहायों के बीच कंबल वितरण किया। उन्होंने कहा कि इस ठंड के मौसम में यह कंबल आपके करीब को कुछ हद तक ठंड से निजात दिलाएगा। मौके पर ईओ बसंत कुमार, मुख्य पार्षद पति व पूर्व मुखिया संजय कुमार, पूर्व पैक्स अध्यक्ष लड्डू सिंह, पैक्स अध्यक्ष मनु कुमार आदि थे।

नगर पंचायत में संयुक्त स्थाई कमेटी का गठन

लौरिया। नगर पंचायत में संयुक्त स्थाई कमेटी का गठन शनिवार को किया गया। ईओ बसंत कुमार ने बताया कि स्थाई कमिटी में मुख्य पार्षद श्रीमती सीता देवी, उप मुख्य पार्षद किशोरी देवी,वार्ड सात की पार्षद गीता देवी,वार्ड चार की शोभा देवी और वार्ड 10 की पार्षद रूबैदा खातून शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसके गठन से विकास का कार्य होना शुरू हो जाएगा।

हाथीपांव को लेकर किया गया जागरूक

नौतन। प्रखंड मुख्यालय सभागार में शनिवार को फाइलेरिया एवं हाइड्रोसील में सूजन को लेकर जागरूकता बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार ने किया। इस दौरान प्रखंड समन्वयक भुषण कुमार सिन्हा ने फाइलेरिया यानि हाथीपांव से बचाव की जानकारी दी। इसका लक्षण शरीर के हाथ ,पैर, और हाइड्रोसील पर दिखाई देता हैं। मौके पर अनिरुद्ध प्रसाद, सुभाष प्रसाद, विकास यादव, राजेश कुमार आदि थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें