ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहाविस चुनाव: दो चरणों में डाले जाएंगे वोट

विस चुनाव: दो चरणों में डाले जाएंगे वोट

बिहार विधानसभा चुनावों की घोषणा इलेक्शन कमीशन द्वारा कर दी गई है। जिसमें राज्य में तीन चरणों में चुनाव होंगे। जबकि जिले में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। दूसराचरण 3 नवंबर और तीसरा चरण 7 नवंबर को...

विस चुनाव: दो चरणों में डाले जाएंगे वोट
हिन्दुस्तान टीम,बगहाSat, 26 Sep 2020 04:42 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनावों की घोषणा इलेक्शन कमीशन द्वारा कर दी गई है। जिसमें राज्य में तीन चरणों में चुनाव होंगे। जबकि जिले में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। दूसराचरण 3 नवंबर और तीसरा चरण 7 नवंबर को होगा। जिसमें जिले के विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। ये बातें डीएम कुंदन कुमार ने शुक्रवार को समारणालय में प्रेस वार्ता के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में नौतन, चनपटिया व बेतिया में मतदान होगा। जबकि तीसरे चरण में वाल्मीकिनगर, रामनगर, नरकटियागंज, बगहा, लौरिया और सिकटा में चुनाव कराए जाएंगे। दूसरे चरण की अधिसूचना नौ अक्टूबर को और तीसरे चरण की अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी की जाएगी। दूसरे चरण के लिए नॉमिनेशन 16 अक्टूबर और तीसरे चरण के लिए नॉमिनेशन 20 अक्टूबर से किया जा सकेगा। वहीं दूसरे चरण की स्कू्रटनी 17 और तीसरे की 21 अक्टूबर को की जाएगी। वहीं उम्मीदवारों को 19 और 23 अक्टूबर को चुनाव चिन्ह दिया जाएगा। जबकि मतगणना का कार्य 10 नवंबर को किया जाएगा। इस बार मतदान में एक घंटे के समय को बढ़ा दिया गया है। जिसमें मतदान के अंतिम घंटे में कोरोना पॉजिटिव मरीज मतदान कर सकेंगे। इसके लिए बूथों पर कर्मियों को पीपीई किट दिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें