मैडम को पंखे से हवा देते छात्रा का वीडियो वायरल
बगहा-2 प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सुरवाबारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में प्रधानाध्यापिका कुमारी मालती पर छात्रों से अनुचित कार्य कराए जाने का आरोप है। वीडियो में शिक्षिका पढ़ाई के बजाय मोबाइल पर बात कर रही हैं और छात्राएं उन्हें हवा दे रही हैं। मामले की जांच की जाएगी।

बगहा। बगहा-2 प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सुरवाबारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एचएम कुमारी मालती पर छात्रों से अनुचित कार्य कराने का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं वीडियो में शिक्षिका पढ़ाने की बजाय कुर्सी पर बैठकर मोबाइल पर बात कर रही है। दो छात्राएं आगे-पीछे खड़ी होकर हाथ पंखा से उन्हें हवा दे रही है। एक अन्य वीडियो में स्कूल ड्रेस में छात्र कुदाल लेकर काम करता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अभिभावकों समेत लोगों में आक्रोश फैल गया है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
बगहा दो प्रखंड के बीएओ फूदन कुमार राम ने बताया कि उन्हें भी वीडियो मिला है। मामले की जांच की जाएगी। मामला सही पाये जाने विभागीय कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय में बच्चों से अक्सर इस तरह के कार्य कराए जाते हैं। आरोप है कि प्रधानाध्यापक द्वारा छात्रों को पढ़ाई की बजाय अन्य कामों में लगाया जाता है। वीडियो में अन्य शिक्षक भी कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। मामले में प्रधानाध्यापक कुमारी मालती ने सफाई देते हुए कहा कि वीडियो पुराना है और उस समय वह वरीय अधिकारियों से फोन पर बात कर रही थीं। छात्राएं स्वयं पंखा झलने लगी थीं, जिन्हें बाद में डांटकर ऐसा दोबारा न करने की हिदायत दी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


