ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहाहिंसक झड़प में घायल अधेड़ ने तोड़ा दम

हिंसक झड़प में घायल अधेड़ ने तोड़ा दम

जैतिया साहू टोला में जमीनी विवाद को लेकर हुए हिंसक झड़प में घायल अधेड़ दारोगा महतो (55) की मौत मंगलवार को हो गयी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए ग्रामीण सुरेंद्र महतो को हिरासत में लिया है।...

हिंसक झड़प में घायल अधेड़ ने तोड़ा दम
हिन्दुस्तान टीम,बगहाTue, 14 May 2019 11:26 PM
ऐप पर पढ़ें

जैतिया साहू टोला में जमीनी विवाद को लेकर हुए हिंसक झड़प में घायल अधेड़ दारोगा महतो (55) की मौत मंगलवार को हो गयी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए ग्रामीण सुरेंद्र महतो को हिरासत में लिया है। हालांकि घटना को लेकर पुलिस को अभी आवेदन नहीं मिला है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार साहू टोला में सोमवार को पट्टीदारों के बीच जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गयी थी। दोनों ओर से लाठी डंडा चले थे। झड़प में बुरी तरह घायल दारोगा महतो ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। अन्य घायल हजारी महतो तथा वीरेन्द्र महतो का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि घटना पर नजर रखी जा रही है। घायल दारोगा महतो इलाज के क्रम में जाते हुए रास्ते मे दम तोड़ दिया है।इसमें दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।ग्रामीणों के अनुसार दारोगा महतो, हजारी महतो, मिश्री महतो, शिव महतो, नंद महतो, ध्रुव महतो, माथुर महतो तथा सुरेंद्र महतो के बीच वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें