Bagaha News: हिंसक झड़प मे ंदानों तरफ से केस

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

Bagaha News: नौतन के डबरिया में जमीन विवाद के कारण शनिवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज की और छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला जांच में है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

Bagaha News: हिंसक झड़प मे ंदानों तरफ से केस

Bagaha News: नौतन। थाना क्षेत्र के डबरिया के मकरी टोला में जमीन से होकर रास्ता देने के विवाद को लेकर शनिवार को दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज हुई। छह आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पहले पक्ष के राजेश्वर महतो के फर्दबयान पर केस दर्ज हुआ। इसमें शेख मुनार, शेख बाबूल और शेख राज को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के इम्तियाज अहमद के फर्दबयान केस हुआ। मुन्ना महतो, टुन्ना महतो और महेन्द्र महतो को गिरफ्तार किया गया। रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।थानाध्यक्ष

प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि जमीन से होकर रास्ता देने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जो हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बयान के आधार पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है तथा अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsBagaha News: हिंसक झड़प मे ंदानों तरफ से केस