Violent Clash Erupts Over Burning Sugarcane Leaves in Madhurbana Village बैरिया में दो पक्षों में झड़प, आधा दर्जन घायल, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsViolent Clash Erupts Over Burning Sugarcane Leaves in Madhurbana Village

बैरिया में दो पक्षों में झड़प, आधा दर्जन घायल

बैरिया थाना क्षेत्र की मियांपुर पंचायत के मधुरबाना गांव में गन्ने के सूखे पत्ते जलाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। पत्थरबाजी में आधा दर्जन लोग घायल हुए। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाFri, 27 Dec 2024 10:38 PM
share Share
Follow Us on
बैरिया में दो पक्षों में झड़प, आधा दर्जन घायल

बैरिया/श्रीनगर। बैरिया थाना क्षेत्र की मियांपुर पंचायत मधुरबाना गांव में गुरुवार रात में गन्ने के सूखे पत्ते जला देने पर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। दोनों ओर दर्जनों लोग जुट गये और जमकर ईंट-पत्थर चलाने लगे। इससे वहां अफरातफरी मच गई। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर चारों तरफ ईंट-पत्थर के टुकरे बिछ गये। पत्थरबाजी में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गये। सूचना पर थानाध्यक्ष अंजेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। तब तक वहां स्थिति विस्फोटक हो गई। इसकी सूचना मिलते ही एसपी डॉ. शौर्य सुमन घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया गया। मामले में दोनों पक्षों के 32 नामजद व 20 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस की सख्ती पर दोनों पक्ष के लोग शांत हुए। हालांकि तनाव को देखते हुए गांव में मजिस्ट्रेट समेत पुलिस कैंप कर रही है। एसपी ने बताया कि गन्ने के पत्ते से अलाव जलाने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जांच में दोषी पाये जाने वाले लोगों को बख्सा नहीं जाएगा। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात आठ बजे मधुरबना गांव में सलाउद्दीन तीन-चार लोगों के साथ अलाव सेंक रहा था। वहां बगलगीर जोगिंदर महतो पहुंचे। कहा कि मेरा गन्ने का पत्ता क्यों जला रहे हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों के दर्जनों लोग वहां जुट गये। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। सूचना पर बैरिया थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। हालांकि स्थिति गंभीर देख वरीय अधिकारियों को सूचना दी। इस पर एसपी डॉ. शौर्य सुमन थाने में पहुंचे। एसडीपीओ-2 रजनीशकांत प्रियदर्शी भी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद मौके से सलाउद्दीन, लाडो, कुंती देवी व माधुरी देवी को हिरासत में ले लिया। तनाव को देखते हुए वहां मजिस्ट्रेट व पुलिस की तैनाती की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।