धार्मिक स्थल के पास बाजा बजाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share

मझरिया गांव में धार्मिक स्थल के पास बारात के बाजे को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले, जिसमें छह लोग घायल हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले की जांच जारी है और गांव में तनाव को देखते हुए सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

धार्मिक स्थल के पास बाजा बजाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े

मैनाटाड़। पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के मझरिया गांव में धार्मिक स्थल के पास बारात का बाजा बजाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये। सूचना पर आठ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देख डीएम तरनजोत सिंह, एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन, एसडीएम अभिजीत कुमार गोविंदा, एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह, इंस्पेक्टर राजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित किया। मौके से 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को बख्सा नहीं जाएगा। दोनों पक्षों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की सूक्ष्मता से जांच कर रही है। गांव में तनाव को देखते हुए मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती की गई है।ग्रामीणों ने बताया कि मझरिया के ललन कुशवाहा की पुत्री की बारात आई थी। दरवाजा लगाने के दौरान रॉक डीजे पर बाराती थिरक रहे थे। इसी दौरान बारात एक धार्मिक स्थल से गुजरी। एक पक्ष के लोगों ने बाजा बंद करने को लिए कहा। रथ पर सवार कलाकार ने बाजा बंद कर दिया। इसी बीच दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों तरफ से ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें रहबर आदिल वहीं दूसरे पक्ष के आकाश कुमार, चंद्रशेखर कुमार, राजन कुमार, कृष्ण कुमार और अंकित कुमार घायल हो गये। घायलों को मैनाटाड़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। इधर, सूचना मिलने पर पुरूषोत्तमपुर थानाध्यक्ष सुधा कुमारी, मैनाटांड़ थानाध्यक्ष सन्नी दयाल, इनरवा थानाध्यक्ष लवकांत शर्मा, भंगहा थानाध्यक्ष रौशन कुमार, बलथर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, सिकटा, गोपालपुर, कंगली थाने के पदाधिकारी सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच। इसके तुरंत बाद डीएम तरनजोत सिंह, एसएसपी डॉ शौर्य सुमन, एसडीएम अभिजीत कुमार गोविंदा, डीएसपी जयप्रकाश सिंह इंस्पेक्टर राजीव कुमार भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारीपुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के मझरिया गांव में धार्मिक स्थल के पास बाजा बजाने को लेकर हुये मारपीट के मामले में दोनों तरफ से प्रथामिकी दर्ज कराई गई है। एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों ओर से चौदह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बेतिया भेजा गया है। इसमें एक पक्ष के मझरिया निवासी मोहम्मद एहसान, सोहेब अख्तर, फरमान, अंजार अहमद, नसीम अख्तर, इरफान अहमद, इरफान आलम व बलीरामपुर के अब्दुल मुनीम, बेतिया बेलदारी के गुलाब परवेज, साठी धमौरा के जहांगीर शेख को गिरफ्तार किया गया है। दूसरे पक्ष के मझरिया के ही कृष्ण कुमार, बिट्टू कुमार, अंकित कुमार और राजन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।