Bagaha News: दूसरे विद्यालय में संबद्ध करने के विरोध में ग्रामीणों ने जड़ा ताला
हिन्दुस्तान, बगहा
Bagaha News: बगहा के टेसरहिया बथवरिया पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बगहा बिन टोली को उत्क्रमित मध्य विद्यालय टेसरहिया कन्या में संबद्ध करने के निर्णय का ग्रामीणों ने विरोध किया। अभिभावकों ने विरोध करते हुए विद्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि नए विद्यालय में पहले से ही विद्यार्थियों की संख्या अधिक है और सुरक्षा की चिंताएँ हैं।
दूसरे विद्यालय में संबद्ध करने के विरोध में ग्रामीणों ने जड़ा ताला
Bagaha News: बगहा। बगहा एक प्रखंड के टेसरहिया बथवरिया पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बगहा बिन टोली को उत्क्रमित मध्य विद्यालय टेसरहिया कन्या में संबद्ध करने के निर्णय का ग्रामीणों ने विरोध किया। शनिवार को बड़ी संख्या में अभिभावक विद्यालय पहुंचे और मुख्य गेट पर ताला जड़कर धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के विरोध से कुछ देर तक विद्यालय में अफरातफरी की स्थिति बनी रही।
ग्रामीणों का विरोध
बताया जाता है कि भवनहीन राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाग बिन टोली को शिक्षा विभाग के निर्देश पर पास के भवनयुक्त उत्क्रमित मध्य विद्यालय टेसरहिया कन्या में संबद्ध किया गया है। इसको लेकर बगहा-1 के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को पत्र जारी कर संबद्ध विद्यालय में पठन-पाठन शुरू कराने का निर्देश दिया था। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली तो नाराजगी बढ़ गई। ग्रामीणों का कहना था कि जिस विद्यालय में बच्चों को भेजने का निर्णय लिया गया है, वहां पहले से ही विद्यार्थियों की संख्या अधिक है।छात्रों की सुरक्षा
बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। साथ ही विद्यालय के समीप तालाब होने के कारण छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी अभिभावक चिंतित हैं। बाग बिन टोली से टेसरहिया कन्या विद्यालय की दूरी करीब दो से ढाई किलोमीटर है। ऐसे में छोटे बच्चों का अकेले पैदल विद्यालय जाना मुश्किल है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में पढ़ने वाले अधिकांश बच्चों के अभिभावक दलित, महादलित और अनुसूचित जाति समुदाय से हैं। अधिकतर परिवार दैनिक मजदूरी पर निर्भर हैं। ऐसे में बच्चों को इतनी दूर विद्यालय भेजना उनके लिए परेशानी का कारण बनेगा।समझौते की कोशिश
विद्यालय में ताला लगाए जाने की सूचना पर मुखिया प्रतिनिधि सुदर्शन चौधरी, सरपंच प्रतिनिधि मुस्तफा गद्दी, पैक्स अध्यक्ष पति हिरामन यादव और समाजसेवी नुरहसन अंसारी समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया और अधिकारियों से बात कर विद्यालय को यथावत रखने का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने विद्यालय का ताला खोल दिया।सामान्य प्रश्न
✦बगहा में किस विद्यालय को संबद्ध किया गया है?−
बगहा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बगहा बिन टोली को उत्क्रमित मध्य विद्यालय टेसरहिया कन्या में संबद्ध किया गया है।
✦ग्रामीणों का क्या कहना है नए विद्यालय को लेकर?+
✦बगहा से टेसरहिया कन्या विद्यालय की दूरी कितनी है?+


