ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहालौरिया चीनी मिल का लिया जायजा

लौरिया चीनी मिल का लिया जायजा

लौरिया चीनी मिल बीते 20 मार्च की आधी रात से बंद है। मिल का डिफ्यूजर खराब होने के कारण मिल बंद होने से किसानों का करीब 26 हजार क्विंटल गन्ना मिलपरिसर में बिना पेराई का ही सुख...

लौरिया चीनी मिल का लिया जायजा
हिन्दुस्तान टीम,बगहाSun, 24 Mar 2019 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

लौरिया चीनी मिल बीते 20 मार्च की आधी रात से बंद है। मिल का डिफ्यूजर खराब होने के कारण मिल बंद होने से किसानों का करीब 26 हजार क्विंटल गन्ना मिलपरिसर में बिना पेराई का ही सुख रहा।

अतएव डीएम डॉ. निलेश रामचन्द्र देवरे ने चीनीमिल में रविवार को छह सदस्यों की एक टीम जांच के लिए भेजा।

टीम में बेतिया एसडीएम विद्यानाथ पासवान, लौरिया प्रखंड प्रमुख शम्भू तिवारी, नरकटियागंज डीसीएलआर अजय कुमार, एसडीपीओ नेसार अहमद, सीओ संजय कुमार सिंहा और बीडीओ पूनम कुमारी थीं। वहीं साथ मे थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट, सभी चौकीदार भी उपस्थित थे। विदित हो कि चीनी मिल का डिफ्यूजर खराब हो जाने पर कुछ शरारती तत्वों ने मिल में तोड़फोड़ की थी, जिसकी शिकायत मिल प्रबंधन ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन पत्र देकर की है। जिसका जांच पड़ताल भी सभी ने किया। वहीं जांच दल ने चीनीमिल के महाप्रबंधक पीके सिंह से मिल की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। इस बावत बीडीओ पूनम कुमारी ने बताया कि चीनीमिल में कुल किसानों का 26 हजार क्विंटल गन्ना यार्ड में होने की बात मिलप्रबंधन द्वारा बताई जा रहा है। जिसमें 10 ट्रक, 440 टायर और 250 ट्रैक्टर ट्रॉली पर गन्ना लदा हुआ है, जो किसानों का गन्ना पेराई नहीं होने के कारण सुख रहा है। अतएव निर्णय लिया गया है कि अभी तत्काल नरकटियागंज चीनीमिल को 10 ट्रक और 1 सौ टायर जिसपर गन्ना लदा है, उसका तौल कराकर टोकन के साथ भेजा जाए। शेष बचे गन्ना गाड़ियों को भी अन्य मिलों में भेजने की कवायद शुरू की जा रही है। उन्होनें यह भी बताया कि मिलप्रबंधन को एक सप्ताह के भीतर बताने को कहा गया है कि क्या क्या उसको क्षति हुई है और कितने दिनों में फैक्ट्री को चालू किया जाए को बताने का निर्देश भी दिया गया है।

विदित हो कि मिल में जो डिफ्यूजर का हाइड्रोलिक पम्प खराब हुआ है वह जर्मनी के पारकर कंपनी द्वारा निर्माण किया गया है। जिसे साउथ अफ्रीका देश के इंजीनियरों ने आकर इस मिल में उसे स्थापित किया था। इंजीनियर साउथ अफ्रीका से आएगा ,तब ही मिल चलेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें