ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहा31 जगहों पर लगे टीकाकरण अभियान कैंप में 2000 लोगों को दिया गया टीका

31 जगहों पर लगे टीकाकरण अभियान कैंप में 2000 लोगों को दिया गया टीका

मैनाटांड़। जिला प्रशासन के निर्देश पर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र में बनाये गये 31 जगहों पर कोविड 19 टीकाकरण महाअभियान का आयोजन...

31 जगहों पर लगे  टीकाकरण अभियान कैंप में 2000 लोगों को दिया गया टीका
हिन्दुस्तान टीम,बगहाSat, 27 Nov 2021 05:02 PM
ऐप पर पढ़ें

मैनाटांड़। जिला प्रशासन के निर्देश पर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र में बनाये गये 31 जगहों पर कोविड 19 टीकाकरण महाअभियान का आयोजन किया गया। मौके पर बीडीओ पंकज कुमार, सीएचसी प्रभारी डॉ विजय कुमार चौधरी हेल्थ मैनेजर विनोद कुमार सिंह, बीसीएम अनिल और लेखापाल अब्दुल र‌उफ ने प्रखंड क्षेत्र में जाकर अभियान की जांच कर टीका कर्मियों को क‌ई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उसके बाद प्रखंड कार्यालय में सेकेंड डोज के सफलता को लेकर समीक्षा बैठक भी किया गया। सीएचसी ,झंझरी,पिड़ारी आदि जगहों पर जाकर टीकाकरण अभियान का जायजा लिया।सीएस ने टीका कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। सेकेंड डोज के सफलता को लेकर अधिकारियों ने एक विशेष रणनीति तैयार किया। वहीं लोगों से अनुरोध करने का भी निर्णय लिया गया कि आप सभी अपना काम छोड़ दे लेकिन टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीका अवश्य ले।बीसीएम अनिल कुमार ने बताया कि ओल्ड पीएचसी , मानपुर, सकरौल, पचरौता, पड़रिया, धुमाटाड़, पिडारी, बस्ठा, सुखलही सहित क्षेत्र के 31 स्थायी केंद्र पर टीका कर्मियों के द्वारा 2000 लोगों को टीका दिया गया।मौके पर डॉ इम्तियाज अहमद, डॉ अजीत कुमार, स्वास्थ्य कर्मी राजीव रंजन पटेल, सौरभ कुमार, राजन कुमार, सुशीला कुमारी,रीना कुमारी, कुंती कुमारी, अलका कुमारी, पूजा कुमारी, सुनीता कुमारी, कुमारी शीला गुप्ता, निभा कुमारी, कुमारी नंदन, संगीता कुमारी, निर्मला कुमारी, मनोरमा सिंह, नूतन कुमारी, अर्चना भारतीय, किरण कुमारी, मोनिका देवी, पूनम देवी,शशि रानी, लालमणि देवी, चंचला देवी आदि सक्रिय रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें