
प्रशासन की निगरानी में यूरिया का हुआ वितरण
लौरिया में यूरिया खाद की कमी को देखते हुए प्रशासन ने किसानों के बीच खाद का वितरण शुरू किया। नरकटियागंज एसडीएम, डीएसपी, बीडीओ और सीओ ने गोदाम पर मौजूद रहकर किसानों की मदद की। किसान सुबह से ही गोदाम के...
लौरिया। यूरिया खाद की किल्लत को देखते हुए गुरुवार को लौरिया एचपीसीएल गोदाम से प्रशासनिक निगरानी में किसानों के बीच खाद का वितरण गुरुवार को किया गया। वितरण के समय नरकटियागंज एसडीएम सूर्य प्रकाश गुप्ता,डीएसपी जेपी सिंह, बीडीओ संजीव कुमार और सीओ नितेश कुमार सेठ गोदाम पर मौजूद रहे। उनके देखरेख में किसानों के बीच खाद वितरण हुआ। वहीं खाद लेने के लिए किसान सुबह से ही गोदाम के बाहर लाइन मेंलगे हुए थे, ताकि उन्हें खाद मिल सके। पदाधिकारी भी पूरी तरह से मुस्तैद थे।कि किसानों को सहूलियत से खाद मिल पाए। इस बाबत नरकटियागंज एसडीएम श्री गुप्ता ने बताया कि लाइन में लगे प्रत्येक किसान को यूरिया दिया जा रहा है।
उन्होंने किसानों से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि कोई भी किसान खाद से वंचित नहीं रहेगा। सभी शांतिपूर्ण रहकर खाद लें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




