ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहानिर्विरोध उप प्रमुख चुनी गईं संगीता

निर्विरोध उप प्रमुख चुनी गईं संगीता

बेतिया डीह की पंचायत समिति सदस्य संगीता देवी निर्विरोध उप प्रमुख चुनी गयी हैं। निवर्तमान उप प्रमुख अरविन्द सिंह के इस्तीफे के बाद उक्त पद खाली था। बुधवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में हुई निर्वाचन...

निर्विरोध उप प्रमुख चुनी गईं संगीता
हिन्दुस्तान टीम,बगहाThu, 27 Jun 2019 12:20 AM
ऐप पर पढ़ें

बेतिया डीह की पंचायत समिति सदस्य संगीता देवी निर्विरोध उप प्रमुख चुनी गयी हैं। निवर्तमान उप प्रमुख अरविन्द सिंह के इस्तीफे के बाद उक्त पद खाली था। बुधवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में हुई निर्वाचन की प्रक्रिया के बाद अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी विद्यानंद पासवान ने संगीता देवी को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा।

सभागार में अपराह्न तीन बजे से निर्वाचन की प्रक्रिया आरम्भ हुई। चुनाव की निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद जब किसी दूसरे उम्मीदवार ने उप प्रमुख के पद के लिए दावेदारी पेश नहीं की तो निर्वाची पदाधिकारी ने संगीता देवी के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी। इसकी घोषणा होते ही वहां मौजूद समर्थक नारे लगाने लगे और संगीता देवी को फूल मालाओं से लाद दिया।

नवनिर्वाचित उप प्रमुख ने जीत के लिए सभी समिति सदस्यों सहित पूर्व प्रमुख कमलेश कुमार एवं राजद के वरीय नेता ई सौरभ कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर समाजसेवी सहजानंद चौधरी, अरुण ओझा, सुबोध राय, राजकिशोर चैधरी, सलीम जावेद, मुखिया अनिल कुंवर, दिनेश ठाकुर, संजय राय, प्रवीण ठाकुर आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें